Bihar Chunav की मतगणना से पहले बोले मनोज झा- 'चंद घंटों का इंतजार, चेहरा बदल जाएगा'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 10, 2020, 08:14 AM IST

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के आज नतीजे आने है। दोपहर तक यह साफ हो जाएगा कि एनडीए सत्‍ता में बनी रहेगी या महागठबंधन सत्‍ता पलट करने में कामयाब रहेगा।

Bihar Chunav की मतगणना से पहले बोले मनोज झा- 'चंद घंटों का इंतजार, चेहरा बदल जाएगा'

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के आज नतीजे आने है। दोपहर तक यह साफ हो जाएगा कि एनडीए सत्‍ता में बनी रहेगी या महागठबंधन सत्‍ता पलट करने में कामयाब रहेगा। हालांकि 243 सीटों पर हुए मतदान के बाद एग्जिट पोल के नतीजे महागठबंधन की सरकार बनाते दिख रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तो वर्तमान मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को हटना होगा और तेजस्‍वी यादव के रूप में बिहार को एक नया और युवा मुख्‍यमंत्री मिलेगा। 

हालांकि एनडीए और महागठबंधन दोनों के नेता जीत के दावे कर रहे हैं। फ‍िलहाल दोनों ही खेमों में खुशी है। मतगणना शुरू होने वाली है। उससे पहले राष्ट्रीय जनता दल के राज्‍यसभा सांसद मनोज झा ने मीडिया से बात की। मनोज झा बातचीत में महागठबंधन की सरकार बनने को लेकर आश्‍वस्‍त नजर आए। हालांकि उन्‍होंने साफ साफ कुछ कहे बिना इंतजार करने को कहा। 

मनोज झा ने कहा कि ये जनता का आदेश है कि शिक्षा, रोजगार और स्‍वास्‍थ्‍य में अमूल चूल परिवर्तन के लिए मतदान हुआ है। एग्जिट पोल के उलट भी परिणाम हो सकता है? इस पर मनोज झा बोले, 'मैं इस पर कोई टिप्‍पणी नहीं करना चाहता। कुछ घंटे का इंतजार कर‍िए, चेहरा बदल रहा है। बिहार को युवा चेहरा मिलने जा रहा है। बिहार एकतरफा करेगा क्‍योंकि बिहार को देश को संदेश देना है।'

मीडिया से बातचीत करने के बाद कंधे पर बैग लटकाए मनोज झा सीधे राबड़ी आवास के अंदर चले गए। राबड़ी आवास पर कार्यकताओं की काफी भीड़ नजर आ रही है। सबको मतगणना शुरू होने और असली परिणाम सामने आने का इंतजार है। एग्जिट पोल के रुझानों ने कार्यकताओं को पूरे जोश से भर दिया है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!