Giriraj Singh: गिरिराज सिंह ने क्यों कहा, जो अधिकारी काम ना करें उन्हें बांस से मारो, [VIDEO]

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2021, 10:46 PM IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जो अधिकारी या कर्माचारी अपनी ड्यूटी में आनकानी करे उसे बांस से मारो। लोकतंत्र में ये लोग जनता जनार्दन से बड़े नहीं होते हैं।

Giriraj Singh: गिरिराज सिंह ने क्यों कहा, जो अधिकारी काम ना करें उन्हें बांस से मारो, [VIDEO]

पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने कड़े बोल के लिए जाने जाते हैं। अब वो जो कहते हैं कि सभ्यता के नजरिए से कहां तक सही या गलत है उसका फैसला जनता को करना है।लेकिन एक बार फिर वो उखड़ गए और ऐसे उखड़े कि काम ना करने वाले सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को बांस से मारने की बात करने लगे। 

गिरिराज सिंह के बहके बोल
बेगूसराय की एक सभा में उन्होंने कहा कि पहली बात तो यह है कि वो किसी अधिकारी से नाजायज काम का दबाव नहीं डालते हैं और इसके साथ उम्मीद करते हैं कि अधिकारी या कर्मचारी अनावश्यक काम को लटका कर जनता को परेशान नहीं करेंगे। लेकिन अगर कोई नंगा नृत्य करता है तो उससे निपटने का एक ही रास्ता है कि लोग बांस के जरिए उसका इलाज करें। 



जो अधिकारी- कर्मचारी काम ना करें उन्हें बांस से मारो
गिरिराज सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में सांसद, डीएम, एसपी, एसडीओ, सभी लोग जनता के लिए जवाबदेह हैं। अगर कोई भी शख्स अपनी जिम्मेदारी से भागता है उसे बांस लेकर मारो। एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि किस तरह से एक सीओ अपनी जिम्मेदारी निभाने में आनाकानी करते रहे। उन्होंने कहा कि जनता ही सर्वोच्च है, अगर कोई भी सरकारी शख्स अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं करता है तो आप लोगों के पास उससे निपटने का अधिकार है। अगर आप किसी गैरजिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कुछ कार्रवाई करते हैं तो गिरिराज सिंह आपके साथ है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!