Bihar Elections 2020 result: महागठबंधन की बढ़त घटी तो लालू यादव चले गए धूप सेंकने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 10, 2020, 01:55 PM IST

रुझानों के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बढ़त कायम है, हालांकि अभी 80 फीसद मतों की गिनती बाकी है।

Bihar Elections 2020 result: महागठबंधन की बढ़त घटी तो लालू यादव चले गए धूप सेंकने

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक अब तक कुल 92 लाख मतों को गिना गया है। इन वोटों की गिनती में पहले महागठबंधन की बढ़त तेज थी और एनडीए पीछे था। महागठबंधन की इस बढ़त का लालू प्रसाद यादव टीवी सेट के सामने आनंद ले रहे थे। लेकिन जैसे ही महागठबंधन की बढ़त का सिलसिला टूटा तो वो कमरे से बाहर निकल कर धूप सेंकने लगे।

बिहार विधानसभा के रुझानों को देखें तो फिलहाल एनडीए आगे है। लेकिन रुझानों से अलग तरह की तस्वीर आई है। इन रुझानों में बीजेपी बड़ी पार्टी के तौर पर उभर पर सामने आई है। ऐसे में सवाल यह है कि जेडीयू क्यों बेहतर नहीं कर पा रही है। जानकारों का कहना है कि कहीं न कहीं नीतीश कुमार के खिलाफ लोगों में गुस्सा नजर आ रहा है। लेकिन पीएम मोदी के चेहरे का फायदा भी जेडीयू को मिल रहा है। अगर ऐसा न होता तो नीतीश कुमार के सामने मुश्किल और आ जाती।
s://www.timesnowhindi.com/elections/sursand-bihar-election-result-2020">सुरसंड


End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!