मुंबई में निर्भया जैसी घटना, बलात्कार के बाद प्राइवेट पार्ट्स पर लोहे की रॉड से हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2021, 08:23 PM IST

कड़े कानून के बावजूद महिलाओं के खिलाफ हिंसा और रेप की घटनाएं थम नहीं रही हैं। मुंबई के साकीनाका में निर्भया जैसी बलात्कार की घटना घटी है।

मुंबई : मुंबई में उपनगर साकीनाका में एक टेंपो के अंदर 32 साल एक महिला के साथ बलात्कार किया गया और बेरहमी से उसपर हमला किया गया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी मोहन चौहान (45) को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार तड़के पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन आया कि खैरानी रोड पर एक व्यक्ति एक महिला की पिटाई कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि महिला का पता लगाने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खून से लथपथ महिला को नगर निगम संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। 

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, उसके साथ बलात्कार किया गया और उसके निजी अंगों में लोहे की रॉड से हमला किया गया।
उन्होंने बताया कि यह घटना सड़क किनारे खड़े एक टेंपो के अंदर हुई। अधिकारी ने बताया कि वाहन के अंदर भी खून के धब्बे मिले हैं। डॉक्टरों के मुताबिक महिला की हालत गंभीर है।

उन्होंने बताया कि कुछ सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चौहान को आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 376 (बलात्कार) के तहत गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!