Raigarh Landslide: रायगढ़ में तबाही वाला भूस्खलन, 80 से अधिक लोग लापता [VIDEO]

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 23, 2021, 09:07 PM IST

महाराष्ट्र के रायगढ़ और रत्नागिरी में भूस्खलन की वजह से भारी तबाही मची है। महाराष्ट्र के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे के मुताबिक 80 से अधिक लोग लापता है।

महाराष्ट्र इस समय जल प्रलय का सामना कर रहा है। भारी बारिश की वजह से रायगढ़ जिले में तीन जगहों पर भूस्खलन हुआ जिसमें 36 लोगों की मौत हो गई। मौके पर राहत कार्य चलाया जा रहा है और मुआवजे के मरहम भी लगा दिया गया है। बताया जा  रहा है कि मलबे में अभी भी 30 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है। बता दें कि 36 में से 32 शव एक जगह से और 4 शव दूसरी जगह से बरामद किए गए हैं। 

महाराष्ट्र शहरी विकास और पीडब्ल्यूडी मंत्री एकनाथ शिंदे रायगढ़ के तलाई गांव में भूस्खलन पर कहा कि करीब 80-85 लोग लापता हैं। इनमें से 33 शव बरामद कर लिए गए हैं। कई अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। एनडीआरएफ, स्थानीय एजेंसियां और अन्य बचाव अभियान चला रहे हैं। 

रायगढ़ हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया और ट्वीट कर अपनी संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों के साथ केंद्र सरकार खड़ी है और प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने का काम जारी है। रायगढ़ के साथ साथ रत्नीगिरी जिले में भी भूस्खलन की खबर है। रायगढ़ हादसे में मारे गए पीड़ितों के परिवार को मुआवजे का ऐलान किया गया है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!