Mumbai Lift Incident: मुंबई की मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में गिरी सर्विस लिफ्ट, 5 की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2021, 07:30 AM IST

Mumbai lift Haadsa:मुंबई के वर्ली के एक निर्माणाधीन इमारत में लिफ्ट गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है।

Mumbai Lift Incident: मुंबई की मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में गिरी सर्विस लिफ्ट, 5 की मौत
Photo Credit: ANI

नई दिल्ली: मध्य मुंबई के वर्ली में एक निर्माणाधीन इमारत में शनिवार को निर्माण कार्य में लगी लिफ्ट के गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया पुलिस ने यह जानकारी दी, एक अधिकारी ने बताया कि घटना शाम पांच बजकर 45 मिनट पर हनुमान गली में बीडीडी चॉल के पास स्थित निर्माणाधीन इमारत में हुई।

उन्होंने बताया कि पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।अधिकारी ने बताया कि घटना में घायल हुए छह लोगों में से एक को परेल के केईएम अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। नगर निगम द्वारा संचालित नायर अस्पताल में तीन अन्य को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक अन्य घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने बताया है कि फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है और राहत तथा बचाव कार्य किये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कुल 6 लोग घायल हुए थे। 

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया है। वह वर्ली विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। गौर हो कि शुक्रवार को भी मुंबई के ही गोवंडी इलाके में एक बड़ी दुर्घटना हुई थी यहां एक दो मंजिला इमारत ढह गई थी इससे 4 लोगों की मौत हो गई थी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!