रिया चक्रवर्ती समझ इस शख्स को फोन करने लगे लोग, गालियों से गया परेशान, उठाया ये कदम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 12, 2020, 06:39 PM IST

Sagar Surve: मुंबई के सागर सुर्वे और रिया चक्रवर्ती के फोन नंबर में सिर्फ एक डिजीट का अंतर है। उनका नंबर एक चैनल पर चल गया, इसके बाद उन्हें कई फोन कॉल आने लगे। लोग उन्हें गालियां दे रहे थे।

रिया चक्रवर्ती समझ इस शख्स को फोन करने लगे लोग, गालियों से गया परेशान, उठाया ये कदम

नई दिल्ली: मुंबई में रहने वाले एक शख्स एक एकदम से अचानक कई फोन कॉल आने लगे। इतना ही नहीं लोग उसे धमका रहे थे और गालियां दे रहे थे। दरअसल, लोग उसके नंबर को अभिनेत्री रिया चक्रवती का नंबर समझ बैठे। इस सबसे शख्स को गहरा आघात लगा। न्यूज चैनल पर प्रसारण के दौरान इस शख्स का मोबाइल नंबर फ्लैश हो गया, जिसके बाद उसे एक के बाद एक कॉल आने लगीं। रिया के फोन नंबर और उसके फोन नंबर में सिर्फ 1 डिजीट का अंतर है।

शख्स की पहचान सागर सुर्वे के रूप में हुई थी। सुर्वे एक शैक्षणिक संस्थान के लिपिक कर्मचारी के रूप में काम करता है। सुर्वे ने दावा किया कि जब उन्होंने गुस्साए कॉलर्स को यह बताने की कोशिश की कि वह रिया नहीं हैं, तो उन्होंने उसे वीडियो प्रूफ भेजने के लिए कहा।

शुरू में सुर्वे यह नहीं समझा कि सभी गालियां रिया को दी जा रही थीं। बाद में सुर्वे के चचेरे भाई ने उसे बताया कि एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट में उसका नंबर फ्लैश कर दिया गया है। सुर्वे ने 'मुंबई मिरर' को बताया कि उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी लेकिन आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं करना चाहते। इन सब फोन कॉल को समाप्त करने के लिए सुर्वे ने एक अन्य फोन नंबर का उपयोग करना शुरू कर दिया।

सुर्वे ने 150 से ज्यादा नंबरों को ब्लॉक किया। चैनल ने रिया और सुशांत सिंह राजपूत की चैट दिखाते हुए सागर सुर्वे का नंबर फ्लैश कर दिया। इसी के बाद उनके पास लगातार धमकी भरे कॉल आने लगे। 

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। रिया और उसके परिवार से प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा पूछताछ की जा रही है और इस मामले में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे किए जा रहे हैं। पटना में दर्ज कराई गई FIR के खिलाफ रिया सुप्रीम कोर्ट पहुंची हैं और उसे मुंबई ट्रांसफर की मांग की है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!