जाको राखे साइयां, मार सके न कोय: बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने महिला को छत से फेंका, फिर भी किस्मत....

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2022, 04:44 PM IST

Mumbai Crime News: मुंबई के मलाड इलाके में एक बिल्डिंग में काम करने वाले सिक्योरिटी गार्ड ने एक महिला को 20वें माले की छत से नीचे धक्का दे दिया। हालांकि, महिला का नसीब अच्छा था कि वह 18वें फ्लोर की टिन शेड पर जा गिरी।

जाको राखे साइयां, मार सके न कोय: बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने महिला को छत से फेंका, फिर भी किस्मत....
Photo Credit: Representative Image

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 20 फ्लोर की बिल्डिंग में सिक्योरिटी गार्ड ने एक 26 वर्षीय महिला को छत से नीचे फेंक दिया। महिला बिल्डिंग के ही एक अपार्टमेंट में काम करती है। इस हादसे में महिला का नसीब इतना अच्छा निकला कि वह छत से गिरकर 18वें माले पर भी टिन शेड पर फंस गई। जिसके बाद उसने शोर मचाया तो आसपास के फ्लैट वाले लोगों ने बिल्डिंग मैनेजमेंट को जानकारी दी।

जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और आखिरकार महिला को सुरक्षित बचा लिया गया। हालांकि, महिला को चोटें आई हैं लेकिन जान का खतरा उसके सिर से टल गया है। वहीं आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर दिया धक्का

पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान अर्जुन सिंह निवासी नेपाल के रूप में की गई। आरोपी ने बताया कि वह और महिला एक ही विंग में काम करते थे। उसका और पीड़िता का लव अफेयर था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से महिला लगातार उससे पैसे ऐंठ रही थी और न देने पर उसके खिलाफ केस दर्ज करने की धमकी दे रही थी। महिला की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर उसने मारने का प्लान बनाया। जिसके बाद उसने महिला को नए काम मिलने का लालच दिया और छत पर ले गया। जहां उसने महिला को घसीटते हुए बिल्डिंग से नीचे फेंकने के लिए धक्का दे दिया। 

किस्मत से बच गई जान

हालांकि, महिला की किस्मत अच्छी निकली और वह गिरने के बाद 18वी मंजिल की बाहर लगी टिन शेड पर जा गिरी और नीचे की ओर लटक गई। जिसके बाद उसने अपनी मदद के लिए शोर मचाया। उसकी आवाज सुनकर आसपास वाले फ्लैटों के लोगों ने बालकनी से बाहर आकर देखा तो होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना बिल्डिंग मैनेजमेंट को दी। जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड की मदद से पुलिस ने विंडो ग्रिल काटी और महिला को बचा लिया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए शताब्दी अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!