गजब का चकमा दे रहा है ओमिक्रॉन, तीन डोज फाइजर वैक्सीन ले चुका शख्स भी आया चपेट में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 18, 2021, 01:02 PM IST

अमेरिका से लौटे एक 29 वर्षीय व्यक्ति ने शुक्रवार को मुंबई में जब टेस्ट किया गया तो वह ओमिक्रॉन वैरिएंट पॉजिटिव निकला। गौर करने वाली बात ये है कि शख्स संक्रमित होने से पहले फाइजर वैक्सीन की तीन खुराक ली थी। 

गजब का चकमा दे रहा है ओमिक्रॉन, तीन डोज फाइजर वैक्सीन ले चुका शख्स भी आया चपेट में

मुंबई: बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि न्यूयॉर्क से लौटे 29 वर्षीय व्यक्ति ने शुक्रवार को मुंबई में ओमाइक्रोन वैरिएंट पॉजिटिव निकला है। जो शख्स ओमिक्रॉन पॉजिटिव निकला है उसमें किसी तरह के लक्षण नहीं थे और उसने फाइजर के कोरोनावायरस वैक्सीन की तीन खुराक ली थी। यह शख्स 9 नवंबर को हवाई अड्डे पर किए गए एक परीक्षण में कोविड -19 पॉजिटिव निकला था, जिसके बाद उनके नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए। 

15 में से 13 रोगियों को मिली छुट्टी

बीएमसी ने कहा कि उनके दो उच्च जोखिम वाले संपर्कों में कोरोनावायरस की निगेटिव रिपोर्ट आई है। बीएमसी ने विज्ञप्ति में कहा, 'मरीज को एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके कोई लक्षण नहीं हैं।' आपको बता दें देश की आर्थिक राजधानी में पाए जाने वाले ओमिक्रॉन रोगियों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है, जिनमें पांच मुंबई से बाहर के हैं। लेकिन इनमें से 13 मरीजों को पहले ही अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। शहर में अब तक पाए गए 15 ओमिक्रॉन रोगियों में से किसी ने भी गंभीर लक्षण नहीं बताए हैं।

धारा 144 लागू

ओमिकॉन के खौफ के बीच, मुंबई पुलिस ने कहा है कि शहर में सीआरपीसी (आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता) की धारा 144 के तहत 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी और बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा, ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके।
पुलिस ने यह भी कहा कि किसी आयोजन स्थल पर केवल 50 प्रतिशत क्षमता तक लोगों को किसी कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी और कार्यक्रमों के आयोजकों का पूर्ण टीकाकरण होना अनिवार्य होगा।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!