Mumbai Man Murder his Wife: मुंबई में हैवान बना पति, पत्नी ने यह बात नहीं मानी तो बेरहमी से ले ली जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 17, 2022, 01:25 PM IST

Mumbai Man Murder his Wife: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर डाली। आरोपी पति नाराज था कि, पत्नी उसे साथ नहीं सोने देना चा रही है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Mumbai Man Murder his Wife: मुंबई में हैवान बना पति, पत्नी ने यह बात नहीं मानी तो बेरहमी से ले ली जान
Photo Credit: Representative Image

Mumbai Man Murder his Wife: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक पति उस समय हैवान बन गया, जब उसने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर डाली। बताया जा रहा है कि, पत्नी उसे अपने पास नहीं सोने दे रही थी, जिससे नाराज होकर आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मलाड इलाके में 15 जुलाई को हुई। वारदात से पहले पति और पत्नी की एक दूसरे के साथ सोने को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद दोनों के बीच मारपीट भी शुरू हो गई। विवाद ज्यादा बढ़ गया तो पति ज्ञानोबा ने गुस्से में आकर 48 वर्षीय पत्नी विजयमाला के सिर पर पत्थर की पटिया दे मारी। आरोपी पति ने पटिया को इतनी तेजी से मारा कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया यह कारण

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और मृतक पत्नी विजयमाला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करते हुए, उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पति से पूछताछ शुरू की तो उसने वारदात का कारण बताया। फिलहाल आरोपी पति से पूछताछ अभी चल रही है। आरोपी पति को जल्द ही जेल भेज दिया जाएगा। 

मलाड में 24 घंटों में 2 मर्डर

मुंबई के मलाड में अपराधियों को आतंक जारी है। पिछले 24 घंटों में मलाड के मालवाणी इलाके में दो हत्या की जा चुकी हैं। पत्नी की हत्या के अलावा एक युवक की हत्या का दूसरा मामला भी सामने आया है। खास बात है कि, युवक को मारने वाला एक नाबालिग लड़का बताया जा रहा है। नाबालिग ने चाकू से वार कर युवक की हत्या की है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!