Mumbai Crime News: मुंबई में पिता ने दोस्तों संग मिलकर किया नाबालिग बेटी से रेप, कोर्ट ने सुनाई ये सख्त सजा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 14, 2022, 09:10 PM IST

Mumbai Crime News: नाबालिग बेटी को अपना शिकार बनाने के बाद अपने दोस्तों के रेप कराने वाले पिता समेत अन्य दो आरोपियों को कोर्ट ने 20 साल की सख्त सजा सुनाई है।

Mumbai Crime News: मुंबई में पिता ने दोस्तों संग मिलकर किया नाबालिग बेटी से रेप, कोर्ट ने सुनाई ये सख्त सजा
Photo Credit: Representative Image

Mumbai Crime News : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक अदालत ने नाबालिग बेटी का रेप करने वाले पिता और अन्य दो आरोपियों को बीस साल कैद की सजा सुनाई है। आरोपी पिता ने पहले कई बार अपनी बेटी का रेप किया। जिसके बाद आरोपी के दो दोस्तों ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। मामला पुलिस और फिर कोर्ट तक पहुंचा। जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी पिता समेत तीनों लोगों को कड़ी सजा सुनाई है। साथ ही तीनों पर 10-10 हजार रुपयों का जुर्माना भी लगाया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के माता-पिता कई साल पहले अलग हो गए। इसी दौरान एक मर्डर की कोशिश के मामले में पिता जेल गया। जब पिता जेल से लौटा तो पीड़िता और उसके भाई ने उसी के साथ रहने लगे क्योंकि उनकी मां किसी अन्य शख्स के साथ अफेयर चल रहा था। इसी दौरान एक दिन पिता ने अपनी बेटी से गलत काम के लिए कहा। जब वह यह सुनकर रोने लगी तो आरोपी ने उसे कॉल्ड ड्रिंक पिलाई और उसके साथ रेप किया। 

पिता ने दोस्तों से भी कराया कई बार रेप

कई बार पीड़िता के साथ आरोपी पिता रेप कर चुका था। पीड़िता तंग आकर अपनी मां के साथ रहने लगी। लेकिन कई बार ऐसा हुआ कि, जब वह किसी घर के काम से बाहर निकली तो उसके पिता और दोस्त जबरन उसे कहीं ले जाते और रेप करने के बाद छोड़ देते। उसने अपनी मां से भी इस बात की शिकायत की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आखिरकार पीड़िता तंग आकर मां के पास से भी भाग गई।  इसी दौरान एक बाल संस्था ने उसे बचाया, जहां पीड़िता ने अपनी पूरी दर्दभरी कहानी बताई। पीड़िता की आप बीती सुनने के बाद उसे पुलिस के पास ले जाया गया। और इसी तरह रेपिस्ट बाप की घिनौनी करतूतों का पर्दाफाश हो पाया। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!