अखिलेश के खिलाफ फिर उठे बगावती सुर, आज़म खान के करीबी ने लगाए गंभीर आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2022, 06:30 PM IST

चाचा शिवपाल के बाद अब आज़म खान के समर्थकों ने भी अखिलेश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज़म खान के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खान ने अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उत्तर प्रदेश चुनाव में समाजवादी पार्टी  की लगातार दूसरी हार के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ बगावती सुर उठने लगे हैं। चाचा  शिवपाल के बाद अब आज़म खान के समर्थकों  ने भी अखिलेश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जेल में बंद चल रहे समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खान ने अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने सही कहा था कि अखिलेश नहीं चाहते की खान साहब जेल से बाहर आएं। अखिलेश यादव ने आजम खान की बलि दे दी है।  हमें बीजेपी का दुश्मन बना दिया है। अखिलेश यादव आजम खां से मिलने जेल भी नहीं गए। जानिये फसाहत अली खान ने अखिलेश पर और क्या आरोप लगाए, देखें वीडियो...

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!