Lucknow Pet Dog Attack: डॉग की भूख मिटाने के चक्कर में वृद्ध महिला पहुंची अस्पताल, जानिए क्या है पूरा मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 14, 2022, 04:19 PM IST

Lucknow Pet Dog Attack : रिटायर्ड 80 वर्षीय महिला कार्मिक अपने पेट डॉग को खाना दे रही थी। इस दौरान पालतु पिटबुल नस्ल के डॉग ने महिला को 13 जगह से नोच डाला। बेटा अस्पताल ले गया तो उसकी मौत हो गई।

Lucknow Pet Dog Attack: डॉग की भूख मिटाने के चक्कर में वृद्ध महिला पहुंची अस्पताल, जानिए क्या है पूरा मामला
Photo Credit: Representative Image

Lucknow Pet Dog Attack : राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पेट डॉग ने घर की मालकिन को ही अपना निवाला बना लिया। घटना राजधानी के कैसरबाग के बंगाली टोला इलाके की है। परिजनों के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब घर की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला पेट डॉग पिटबुल को खाना दे रही थी। इस दौरान पेट डॉग ने महिला पर अटैक कर दिया व शरीर को कई जगह से नोच डाला।

डॉग अटैक में गंभीर रूप से घायल हुई वृद्ध महिला को बलरामपुर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रोमा केंद्र के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका के बेटे के मुताबिक, घर में दो पेट डॉग हैं, जिनमें एक पिटबुल व दूसरा लेब्राडोर है। 

वृद्ध महिला के शरीर को 13 जगहों से नोचा

जानकारी के मुताबिक, राजधानी के केसरबाग बंगाली टोला इलाके की निवासी मृतका सुशीला त्रिपाठी (80) सेवानिवृत कार्मिक थीं। वह अपने पालतु डॉग पिटबुल को खाना देने गई थीं। इस दौरान उनका पेट डॉग पिटबुल खुला हुआ था। उसने खाना देते वक्त वृद्धा पर हमला कर दिया। डॉग अटैक के बाद वृद्धा चिल्लाई तो घर के कमरे में मौजूद उनका बेटा दौड़कर आया। उसने देखा की मां को डॉग ने बुरी तरह से घायल कर दिया है। उनके शरीर पर करीब 13 जगहों पर डॉग के नोचने के गहरे घाव हो गए हैं। बेटा मां को हॉस्पिटल ले गया। इसके बाद उन्हें ट्रोमा सेंटर रेफर कर दिया गया। बलरामपुर हॉस्पिटल के डॉ जीपी गुप्ता ने बताया कि, अस्पताल में रेबीज के इलाज की सुविधा नहीं होने के चलते उन्हें ट्रोमा सेंटर रेफर किया गया था। इधर, ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ संदीप तिवारी ने बताया कि, वृद्ध महिला की स्थिति काफी नाजुक थी। पेट डॉग ने उन्हें बुरी तरह से नोच डाला था। पोस्टमार्टम में उनके शरीर पर 13 गहरे घाव मिले हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!