लाइफस्टाइल

शीशे की तरह चमक उठेगी त्वचा, बस स्किन केयर रूटीन में शामिल कर लें आलू, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Feb 11, 2025, 10:04 AM IST

How to use Potato to get Glowing Skin (आलू का चेहरे पर कैसे करें इस्तेमाल इन हिंदी): जब बात स्किन केयर की आती है तो लोग तमाम घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी स्किन केयर के लिए आलू का इस्तेमाल किया है। आलू स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाने में सहायक साबित होता है। ऐसे में यहां जानें आलू को किस तरह आप स्किन केयर में शामिल कर सकते हैं।

Image

Benefits of using potatoes

How to use Potato to get Glowing Skin (आलू का चेहरे पर कैसे करें इस्तेमाल इन हिंदी): आलू का सेवन तो लोग अमूमन हर घर में ही किया जाता है। इसकी मजेदार सब्जी बच्चे, बूढ़े से लेकर हर किसी को पसंद आती है। लेकिन क्या कभी आपने इसका इस्तेमाल स्किन पर किया है। डार्क सर्कल्स से लेकर दाग-धब्बों तक, आलू त्वचा संबंधी सभी समस्याओं को दूर करने में सहायक साबित होते हैं। आलू विटामिन सी, विटामिन बी और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आप इसे कई तरह से स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। वहीं ऐसा भी दावा किया जाता है कि आलू के इस्तेमाल से चेहरे की रंगत साफ होती है। ऐसे में यहां आप जान लें आलू से स्किन को क्या क्या फायदे होते हैं।

आलू के इस्तेमाल से मिलते हैं ये फायदे - Benefits of using potatoes

ग्लोइंग स्किन

आलू में कैटेचोल एंजाइम और विटामिन C पाया जाता है, जो त्वचा को निखारने में मददगार साबित होता है। ऐसे में अगर आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं।

टैनिंग करे दूर

आलू में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो टैनिंग की समस्या को दूर करने में सहायक साबित होते हैं। ये दाग-धब्बे को कम करके स्किन टोन को लाइट करता है।

नमी रखे बरकरार

आलू के इस्तेमाल से चेहरे की नमी बरकरार रहती है। साथ ही ये स्किन की ड्राईनेस को कम करता है।

सनबर्न से बचाए

स्किन को सनबर्न से बचाने में आलू बेहद कारगर माना जाता है। इसे चेहरे पर रगड़ने से सनबर्न से होने वाली सूजन और लालिमा कम होती है और त्वचा को ठंडक मिलती है।

डार्क सर्कल करे कम

आलू का रस आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल्स से छुटकारा दिलाने में सहायक साबित होता है। इसके लिए आलू को कद्दूकस कर इसका रस निकास लें और फिर इसे आंखों के नीचे काले घेरे पर लगाएं।

मुंहासों से दिलाए छुटकारा

आलू में पाए जाने वाले पोषक तत्व मुंहासों की समस्या से भी छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होता है। इसके लिए आलू के रस को मुंहासे वाली जगह पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। 10-15 मिनट बाद इसे धो लें। नियमित रूप से ऐसा करने से जल्द फर्क देखने को मिलेगा।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। टाइम्स नाउ नवभारत इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article