लाइफस्टाइल

Basant Panchami special recipe: बसंत पंचमी में इन 3 रेसिपी को जरूर करें मैन्यू में शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2023, 12:07 PM IST

Basant Panchami special recipe: बसंत पंचमी को माघ महीने के पांचवें दिन मनाया जाता है। इस दिन देवी सरस्वती को पीले रंग की डिशेस का भोग लगाया जाता है। आप इस दिन पीले चावल, हलवा आदि बना सकते हैं। चलिए जानते हैं बसंत पंचमी के लिए स्पेशल रेसिपी के बारे में यहां, जिससे आप आसानी से बना सकती हैं।

Image

बसंत पंचमी स्पेशल रेसिपी

KEY HIGHLIGHTS
  • बसंत पंचमी को देवी सरस्वती के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।
  • इस दिन देवी सरस्वती को पीले रंग की डिशेस का भोग लगाया जाता है।
  • बसंत पंचमी के दिन आप पीली खीर, मूंग दाल का हलवा, पीले चावल आदि बना सकते हैं।

Basant Panchami special recipe: बसंत पंचमी को देवी सरस्वती के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, जो ज्ञान की देवी हैं। बसंत पंचमी में बसंत का अर्थ है बसंत ऋतु यानी स्प्रिंग और पंचमी का अर्थ है पांच। इस त्यौहार को माघ महीने के पांचवें दिन मनाया जाता है। इस दिन देवी सरस्वती को पीले रंग की डिशेस का भोग लगाया जाता है। पीला रंग ज्ञान प्रदान करने से जुड़ा हुआ है। इस दिन लोग पीले रंग के कपड़े पहनते हैं। संक्षेप में कहें तो इस दिन पीले रंग का खास महत्व होता है। तो आइए जानें उन 3 रेसिपीज के बारे में जिन्हें आप इस दिन अपने मैन्यू में शामिल कर सकते हैं।

बसंत पंचमी के लिए रेसिपीज

जैसा कि पहले ही बताया गया है कि बसंत पंचमी में पीले रंग के व्यंजन बनाए जाते हैं और देवी सरस्वती को उनका भोग लगाया जाता है। जानें बसंत पंचमी में बनाई जाने वाली रेसिपीज के बारे में:

मूंग दाल का हलवा

मुंग दाल का हलवा बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी:

  • धुली मूंग की दाल- 1 कटोरी
  • घी- 4 चम्मच
  • चीनी- आधा कप
  • दूध- 1 कटोरी
  • इलाइची पाउडर- 1 छोटा चम्मच
विधि- मूंग दाल हलवा बनाने के लिए सबसे पहले दाल को पीस लें। एक कढ़ाई में घी को गर्म करें और पीसी हुई दाल को इसमें ड़ाल कर भूनें। अच्छे से भुनने के बाद इसमें दूध और चीनी को मिक्स कर दें। कुछ देर और पकाने के बाद जब घी अलग होने लगे, तो इसमें इलाइची और ड्राई फ्रूट डालें।

मखाना खीर

खीर के बिना त्यौहार अधूरे होते हैं। इस खीर को बनाने के लिए आपको यह सामग्री चाहिए:

  • घी- 1 चम्मच
  • मखाना- 1 कप
  • दूध- 1 लीटर
  • चीनी- आधा कप
  • गर्म दूध में केसर के कुछ धागे
विधि- सबसे पहले घी में मखानों को लाइट गोल्डन होने तक भून लें। अब दूध को उबाल कर उनमें कुछ मखानों को काट कर ड़ाल दें। अब इसे कुछ देर तक पकाएं। इसके बाद इसमें चीनी और केसर ड़ाल कर फिर से कुक करें। अंत में ड्राई फ्रूट्स ड़ाल दें।

मीठे चावल- इस त्यौहार पर मीठे चावल बनाने के लिए इस सामग्री का इस्तेमाल करें:

  • चावल -200 ग्राम
  • घी- 2 चम्मच
  • चीनी- 1 कटोरी
  • इलाइची पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • खोया- 100 ग्राम
  • पीला फूड कलर- 1 चम्मच
विधि- पीले चावल बनाने के लिए एक पैन में पानी में फूड कलर और चावलों को धो कर अच्छे से पका लें। अब एक और पैन में घी ड़ाल कर उसमें इलाइची, चीनी और चावल को ड़ाल दें व थोड़ी देर पकाएं। अब इसमें खोया और ड्राई फ्रूट्स को अच्छे से मिक्स कर दें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article