लाइफस्टाइल

Mutter Raita : सर्दी में खाएं हरी मटर का रायता, जानें आसान सी रेसिपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2023, 07:42 AM IST

Mutter Raita : सर्दियों में हरे मटर से तैयार रायता का स्वाद काफी जबरदस्त हो सकता है। इस रायते को आप गर्मागर्म पराठे और पुलाव के साथ अपने मेहमानों को सर्व कर सकते हैं। सर्दियों के दिनों में मटर के रायते को बनाना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं हरे मटर से घर पर रायता कैसे बनाएं?

Image

सर्दी में खाएं हरी मटर का रायता, जानें आसान सी रेसिपी

KEY HIGHLIGHTS
हरे मटर का रायता स्वाद में है जबरदस्त
गर्मागर्म पराठे के साथ मेहमानों को सर्व करें मटर का रायता
हरे मटर का रायता पाचन को करेगा दुरुस्त

Mutter Raita : सर्दियों में हरी मटर के कई तरह के डिशेज आपने खाएं होंगे। अक्सर मटर से लोग आलू-मटर की सब्जी, पराठे, पुलाव जैसी चीजें बनाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी हरी मटर से तैयार रायता का सेवन किया है? अगर नहीं, तो एक बार इस रेसिपी को अपने घर में जरूर ट्राई करें। सर्दियों में मटर से तैयार रायता खाने से आपके सेहत को भी काफी लाभ हो सकते हैं तो फिर देरी किस बात की। आज गर्मागर्म पराठे के साथ इस रेसिपी को जल्द से जल्द ट्राई करें। आइए जानते हैं घर पर हरे मटर से रायता कैसे तैयार करें?

हरे मटर से रायता कैसे बनाएं?

सर्दियों में हरे मटर का रायता बनाना बहुत ही बेहतर विकल्प हो सकता है। खासतौर पर अगर आप बूंदी और खीरे का रायता खा-खाकर थक गए हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट रेसिपी हो सकती है।

आवश्यक सामग्री

  • उबली हुई मटर- 1 कप
  • दही- 2 कप
  • काला नमक- 1/4 टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/4 टीस्पून
  • भुना हुआ जीरा पाउडर- 1/4 टीस्पून
  • चाट मसाला स्वादानुसार

हरे मटर का रायता की विधि

  • हरी मटर का रायता बनाने के लिए सबसे पहले दही को एक बड़े से बॉउल में लेकर अच्छी तरह से फेंट लें।
  • इसके बाद इसमें मटर को मैश करके डालें और फिर से इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • अब इसमें काला नमक मिलाएं। काला नमक आपके पाचन के लिए भी अच्छा होता है। साथ ही इससे रायते का स्वाद भी बढ़ जाता है।
  • इसके बाद इसमें चाट मसाला, जीरा पाउडर मिक्स करें।
  • लीजिए आपका रायता तैयार है। रायता को अगर आप गार्निश करना चाहते हैं तो मेथी की पत्तियों और धनिया को अच्छे से काटकर इसके ऊपर सजाएं। अब इसे अपने मेहमानों को सर्व करें।
हरे मटर से तैयार रायता खाने से आपका पाचन दुरुस्त हो सकता है। खासतौर पर अगर आपको सर्दी-जुकाम या फिर कमजोर इम्यूनिटी की परेशानी है तो आप मटर से तैयार रायता का सेवन करें। वहीं, अगर आपको मटर से किसी तरह की परेशानी है तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इस रायते का सेवन करें। वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article