लाइफस्टाइल

World Hindi Day 2024 Whatsapp Wishes, Shayari, Messages: इन संदेशों के जरिए अपनों को दें हिंदी दिवस की बधाई, गर्व से कहें हिंदुस्तानी हैं हम और हिंदी हमारी जुबान है

World Hindi Day 2024 Wishes Hindi Shayari, Whatsapp Messages: विश्व आज हिंदी दिवस मना रहा है। हर साल 10 जनवरी को वैश्विक स्तर पर विश्व हिंदी दिवस मनाते हैं। हिंदी भाषियों के लिए यह गौरवपूर्ण दिन होता है। ऐसे में आप हिंदी बोलने पर गर्व करते हुए विश्व हिंदी दिवस के आकर्षक और प्रेरणादायक संदेश अपनों को भेज सकते हैं।

Image

World Hindi Diwas 2024

World Hindi Day 2024 Wishes Hindi Shayari, Whatsapp Messages: हिंदी ऐसी भाषा है जो भारतीयों को एक डोर में पिरोए हुए है। सन 1949 में हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया। हम भारतीयों के लिए हिंदी केवल भाषा नहीं बल्कि पहचान है। भारत के साथ ही हिंदी भाषा को विदेशों में बसे भारतीयों ने भी खास पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। अब धीरे-धीरे विदेशों में भी हिंदी भाषा लोकप्रिय हो रही है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि साल 2017 में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में बच्चा, बड़ा दिन, अच्छा और सूर्य नमस्कार जैसे शब्दों को जोड़ा गया है। विदेशों में हिंदी के महत्व को बताने और इसे खास दर्जा दिलाने के लिए ही हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व हिंदी दिवस के इस खास मौके पर हम आपके लिए लेकर आएं हैं हिंदी दिवस से जुड़े कोट्स, शायरी और शुभकामना संदेश, जिसे आप अपनों को भेज कर विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Hindi Diwas Whatsapp Wishes, Messages, Image, Poems-

1) जन-जन की आशा है हिन्दी,

भारत की भाषा है हिन्दी,

हिन्दी का सम्मान करें,

दु‍निया भर में नाम करें।

Happy World Hindi Day 2024

2) हिंदू, मुस्लिम सिख इसाई

आपस में ये सब भ्राता हैं

है हिंदी जिसके कारण ही

आपस में इनका नाता है

Happy World Hindi Day 2024

World Hindi Day 2024 Whatsapp Wishes, Shayari, Messages

World Hindi Day 2024 Whatsapp Wishes, Shayari, Messages

3) हिन्दी जनसंचार का स्पंदन है

हिन्दी भारत माँ का वंदन है।

Happy World Hindi Day 2024

4) हिन्दी में निहित हमारे संस्कार

सबको हिन्दी में नमस्कार

हिन्दी सरल-सहज भाषा है

सफलता की परिभाषा है।

Happy World Hindi Day 2024

5) सारे देश की आशा है,

हिंदी अपनी भाषा है,

जात-पात के बंधन को तोड़े,

हिंदी सारे देश को जोड़े।

Happy World Hindi Day 2024

6) हिंदी सिर्फ हमारी भाषा नहीं,

हमारी पहचान भी है.

तो आइए हिंदी बोलें,

हिंदी सीखें और हिंदी सिखाएं।

Happy World Hindi Day 2024

World Hindi Day 2024 Whatsapp Wishes, Shayari, Messages

World Hindi Day 2024 Whatsapp Wishes, Shayari, Messages

7) हमारी एकता और अखंडता ही हमारे देश की पहचान है,

हिंदुस्तान हैं हम और हिंदी हमारी जुबान है।

Happy World Hindi Day 2024

8) पड़ने लगती है पियूष की शिर पर धारा।

हो जाता है रुचिर ज्योति मय लोचन-तारा।

बर बिनोद की लहर हृदय में है लहराती।

कुछ बिजली सी दौड़ सब नसों में है जाती।

आते ही मुख पर अति सुखद जिसका पावन नामही।

इक्कीस कोटि-जन-पूजिता हिन्दी भाषा है वही।

Happy World Hindi Day 2024

World Hindi Day 2024 Whatsapp Wishes, Shayari, Messages

World Hindi Day 2024 Whatsapp Wishes, Shayari, Messages

9) हिंदी और हिन्दुस्तान हमारा है और हम इसकी शान हैं

दिल हमारा एक है और एक हमारी जान हैं।

Happy World Hindi Day 2024

10) होठ खामोश थे सिसकियां कह गयी,

द्वार बंद थे खिड़कियां कह गयी,

कुछ हमने कहा कुछ हिंदी कह गयी,

जो न कह पायें वो हिचकियाँ कह गयी।

Happy World Hindi Day 2024

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article