लाइफस्टाइल

World Egg Day 2023 Wishes, Shayari, Jokes: मुर्गी क्या जाने अंडे का क्या होगा..., वर्ल्ड एग डे पर अपनों को भेजें ये विशेज, जोक्स और शायरी

World Egg Day 2023 Wishes, Messages, Shayari, Jokes, Photos, Status in Hindi: हर साल अक्टूबर के दूसरे शुक्रवार को दुनियाभर में वर्ल्ड एग डे मनाया जाता है। आज हम आपके साथ इस दिन से संबंधित विशेज, मैसेजेस, शायरी, जोक्स आदि शेयर कर रहे हैं।

Image

World Egg Day 2023 Wishes, Shayari, Jokes: वर्ल्ड एग डे पर अपनों को भेजें ये विशेज, जोक्स और शायरी।

World Egg Day 2023 Wishes, Messages, Shayari, Jokes, Photos, Status in Hindi: आज वर्ल्ड एग डे (World Egg Day)। विश्व अंडा दिवस (World Egg Day 2023) हर साल अक्टूबर के दूसरे शुक्रवार को मनाया जाता है। ये दिन अंडे (Egg) के पौष्टिक और स्वादिष्ट होने के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद करने का एक अनूठा अवसर है। अंडे प्राचीन काल से ही मौजूद हैं और दुनिया भर की संस्कृतियों ने इसका आनंद उठाया है। भारत में भी वर्ल्ड एग डे बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। आज वर्ल्ड एग डे के मौके पर आज हम आपके साथ इस दिन से संबधित विशेज (World Egg Day 2023 Wishes), मैसेजेस (World Egg Day 2023 Messages), कोट्स, शायरी, जोक्स (World Egg Day 2023 Jokes) आदि शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप अपने करीबियों, दोस्तों, रिश्तेदारों आदि को भेज सकते हैं।

वर्ल्ड एग डे 2023 विशेज, मैसैजेस, शायरी, जोक्स (World Egg Day 2023 Wishes, Messages, Shayari, Jokes)

1

स्वस्थ्य और सुंदर शरीर का यही है फंडा,

तुम रोज व्यायाम करो और खाओ अंडा।

2

हमने चारों तरफ पढ़ाई का माहौल बनाया है,

लेकिन परीक्षा में सिर्फ दो गोल-गोल अंडा पाया है।

3

सुबह-सुबह खाते है अंडे का आमलेट,

इसलिए कभी ऑफिस में नहीं होते है लेट।

4

मुर्गी क्या जाने अंडे का क्या होगा,

लाइफ मिलेगी या तवे पर फ्राई होगा।

5

दूर से देखा तो अंडे उबल रहे थे,

पास से देखा तो गंजे उछल रहे थे।

6

संडे हो या मंडे रोज नहीं खा सकते है अंडे,

क्योंकि यहां हर रोज पड़ते है महंगाई के डंडे।

7

अंडा खाने वाले शाकाहारी लोग,

कितने कमाल के होते हैं,

एक अंडा खाने से पहले,

कितना ज्यादा दिमाग लगाते हैं।

8

अंडा अगर बाहर से टूटे,

तो एक जिंदगी दम तोड़ देती है,

अंडा अगर अंदर से टूटे,

तो एक जिंदगी जन्म लेती है।

9

अगर अंडे आपको खाने में पसंद है,

तो खाओ. इससे क्या फर्क पड़ता है,

कि अंडा शाकाहारी होता है या,

मांसाहारी होता है।

10

संडे हो या मंडे,

रोज खाओ अंडे।

11

जो पूछे पहले मुर्गी आई या अंडा,

बिना देर लगाए हाथ में लो डंडा,

तब उनको अच्छी तरह समझ में आएगा,

कि पहले मुर्गी आई या अंडा।

12

साहब, छोड़ देते है खाना अगर उसमें बाल है,

क्यों नहीं छोड़ देते है अंडा जिसमे किसी का लाल है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article