लाइफस्टाइल

Nari Shakti Quotes: नारी शक्ति है, सम्मान है.. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यहां देखें नारी शक्ति के शानदार संदेश, अपनों के साथ शेयर करें ये मैसेज

Nari Shakti Quotes In Hindi: कहते हैं हर कामयाब शख्स के पीछे एक औरत का हाथ होता है। वो आपकी मां हो सकती हैं, बहन हो सकती हैं या फिर पत्नी, बेटी और दोस्‍त भी। नारी के इसी सम्मान में पूरी दुनिया आज इंटरनेशनल वुमन्‍स डे सेलिब्रेट कर रही है। ऐसे में हमारा भी फर्ज बनता है कि हम खुद से जुड़ी हर उस महिला की ताकत बनें और उन्हें नारी शक्ति के संदेशों के साथ बधाई दें।

Image

women empowerment quotes in hindi

Nari Shakti Quotes In Hindi: भारत में स्त्री को देवी का दर्जा दिया गया है। नारी कभी मां तो कभी पत्नी, कभी दोस्त तो कभी बेटी बन हर कदम पर आपके जीवन को संवारने का काम करती है। आज की नारी तो सिर्फ घर की ही नहीं बल्कि देश की भी शान भी बन रही हैं। देश ही नहीं दुनियाभर के लगभग हर क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियां बढ़ती जा रही हैं। महिलाएं सशक्त हों, इससे बेहतर किसी दुनिया की कल्पना हो ही नहीं सकती। नारी की इन्हीं उपलब्धियों को और अधिक सशक्त बनाने और महिलाओं के त्याग और समर्पण को सेलिब्रेट के लिए आज, 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस महिला दिवस पर आप अपने जीवन से जुड़ी महिलाओं को बधाई जरूर दें और साथ ही उनके हौसले को बढ़ाएं। यहां नारी शक्ति के कोट्स दिए हुए हैं, जिन्हें आप महिला दिवस के मौके पर शेयर कर शुभकामनाएं भी दे सकते हैं।

Happy International Women's Day 2025, Women Empowerment quotes In Hindi-

1) क्यों कहती है दुनिया कि नारी कमजोर हैं,

आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर हैं।

2) खुशी कुछ और नहीं बल्कि संतुष्टि है – काम, विचारों और अपने मिशन को पूरा करने से मिलने वाली संतुष्टि। – पी.टी. उषा

3) नारी के दिल में होती है अनगिनत ताकतें,

जो वो समझे नहीं, वो है मूर्ख जहां।

महिला का दिल है भावुक, उसमें है प्रेम की लागन,

समझो इसे अच्छे से, ये नारी है कमाल की मिसाल।

4) मैंने कभी भी लोगों की नकारात्मक बातों से प्रभावित होकर समय बर्बाद नहीं किया, बल्कि अपनी सारी ऊर्जा और ध्यान अपने खेल को बेहतर बनाने में लगाया। – ज्वाला गुट्टा

5) महिला शक्ति का स्वरूप है,

सम्मान का पर्व है वो।

हर पल में उजाला भर देती,

ये धरती की बड़ी बेटी है वो।

6) दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने में गुजर गई,

रात की नींद बच्चे को सुलाने में गुजर गई,

जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं,

सारी उम्र उस घर को सजाने में गुजर गई।

7) नारी है वो शक्ति,

जो हर पल देती है प्यार,

आओ मिलकर करें सम्मान,

इस नारी शक्ति का,

जो करती है हर पल बलिदान।

8) औरत जज्बात है उसे महसूस करो

जमाने की दोगली बातों में उसे

किसी भी कठघरे में खड़ा मत करो।

9) हर घर, हर दिल, हर एहसास,

खुशी का हर पल आपके बिना अधूरा है,

केवल आप ही इस दुनिया को पूरा कर सकते हैं।

10) नारी ही शक्ति है नर की,

नारी ही शोभा है घर की,

जो उसे उचित सम्मान मिले,

घर में खुशियों के फूल खिलें।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article