शादी ऐसा रिश्ता है तो भरोसे और समझ की नींव पर टिकी होती है। पति-पत्नी का रिश्ता तभी मजबूत होता है जब दोनों एक-दूसरे के प्रति समर्पित और ईमानदार रहें। यूं तो इस रिश्ते में भी दूसरे रिश्तों की तरह छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज किया जा सकता है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें महिलाओं को अपने पति से कभी नहीं छिपानी चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि बाद में यही बातें रिश्ते में दरार डाल सकती हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो 5 अहम बातें:
आर्थिक स्थिति और खर्चे
कुछ भी हो जाए पति के साथ पैसों से जुड़ी बातें कभी ना छिपाएं। मसलन अगर आपने किसी को पैसे दिये हैं या फिर लिये हैं या तो कोई बड़ा खर्च किया है तो ये बातें पति के साथ जरूर डिस्कस करें। दरअसल आर्थिक पारदर्शिता से भरोसा बढ़ता है और किसी भी तरह की गलतफहमी नहीं होती।
स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें
महिलाओं को अगर किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो वह अपने पति से जरूर शेर करें। ऐसा इसलिए भी जरूरी है कि अगर पति की नॉलेज में रहेगा तो वह जरूरत पड़ने पर सही फैसला ले सकता है।
भावनाएं और परेशानियां
अगर कोई बात आपको दुखी कर रही है या परेशान कर रही है, तो उसे मन में दबाकर न रखें। पति आपका जीवनसाथी है। अगर आप उससे अपनी भावनाएं शेयर करते हैं तो इससे रिश्ता और मजबूत होता है और पार्टनर को भी आपके मन की स्थिति समझ आती है।
करियर और सपने
लड़कियों को अपने करियर, कामकाज या सपनों से जुड़ी बातें अपने पति को जरूर बतानी चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं तो शायद कई बार पति व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। जो कि आपसी कलह का कारण बनता है। वैसे भी अगर आप अपने पति को अपने सपनों के बारे में बताती हैं को वह आपको बढ़ने में हरसंभव मदद करेगा।
रिश्तों से जुड़ी बातें
अगर आपको लगे कि पति को कोई चीज या शख्स बिल्कुल भी पसंद नहीं है और आप वो काम या फिर उस शख्स से बात कर रही हैं, तो सही समय देखकर उसे बता दें। अगर आप छिपाती हैं और कभी पति को कहीं और से सच्चाई पता चलती है तो यह रिश्तों में दरार का कारण बन सकता है। बेहतर है कि आप रिश्ते में साफगोई रखें।
