लाइफस्टाइल

Mint Leaves for Skin: स्किन को बेदाग और चमकदार बनाने में असरदार है पुदीने की पत्तियां, ऐसे करें यूज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2022, 12:06 AM IST

Mint Leaves for Skin: पुदीने की पत्तियां हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। इन पत्तियों की चटनी किसी भी खाने के साथ बहुत टेस्टी लगती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि त्वचा की देखभाल के लिए भी पुदीने की पत्तियां एक बढ़िया उपाय है। ‌स्किन से जुड़ी समस्याएं जैसे दाग धब्बे और मुहांसों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है।

Image

इस तरीके से पुदीने की पत्तियों से पाएं बेदाग त्‍वचा

KEY HIGHLIGHTS
  • चेहरे की खूबसूरती के लिए पुदीने का ऐसे करें इस्तेमाल
  • त्वचा की देखभाल के लिए पुदीना एक बढ़िया उपाय है
  • मुंहासे और दाग-धब्बों के लिए मिंट की पत्तियां फायदेमंद होती है

Mint Leaves for Skin: पुदीने की पत्तियां खाने के स्वाद को बेहतर बनाने के लिए उपयोग में लाई जाती हैं। चटनी से लेकर फलों के रस में इन पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। ये जिस भी चीज में डाल दी जाती हैं, उसकी ताजगी और स्वाद दोनों ही और अधिक बढ़ जाता है, लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल त्वचा की देखभाल के लिए भी किया जा सकता है। जी हां, पुदीने का प्रयोग क्लींजर, कंडीशनर, मॉइश्चराइजर और लिप बाम जैसे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में किया जाता है, जो हमारी स्किन को ठंडा करने का काम करता है।

हमारी त्वचा के लिए पुदीने के कई अन्य लाभ भी हैं, जिसके लिए आप कुछ DIY का इस्तेमाल करके अपनी त्वचा को बेदाग और खूबसूरत बना सकते हैं।

कील मुंहासों के लिए-

मिंट की पत्तियों में सैलिसिलिक एसिड मौजूद होता है जो दाग धब्बे और कील मुंहासों को दूर करने में सहायक होता है। इसके लिए इसकी पत्तियों को पीसकर एक अच्छा पेस्ट तैयार करें और आप इसमें रोज वॉटर की कुछ बूंदों को भी मिला सकते हैं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें और फिर कमरे के तापमान वाले पानी से अपने चेहरे को धोएं।

बढ़ती उम्र के लिए-

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है उसी तरीके से चेहरे पर कई तरीके की परेशानियां होने लगती हैं, जिसमें दाग धब्बे होना आम समस्या है। इसके लिए आप पुदीने की पत्तियों को तोड़कर साफ कर लें और फिर इसका पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर अप्लाई करें। इस प्रक्रिया को नियमित रूप से करने पर पिगमेंटेशन की दिक्कत दूर होने लगती है।

झुर्रियों को दूर हटाए-

पुदीने की पत्तियों को यूज करके झुर्रियों को दूर किया जा सकता है। इसके लिए दही और मिंट की पत्तियों के जूस की जरूरत होती है। साथ ही शहद को मिलाकर भी लगाने से कई लाभ मिलते हैं।

यह हरी और ताजी पत्तियां आपकी त्वचा को साफ करने के साथ-साथ स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी मददगार मानी जाती हैं। जिन लोगों की स्किन का कलर डार्क होता है, वह पुदीना के पत्तियों का इस्तेमाल इसकी रंगत को निखारने के लिए कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article