Skin Care: मेथी के बीज का इस्तेमाल लोग अलग-अलग तरीके से करते हैं, कोई इसे खाने में इस्तेमाल करता है तो कोई इसको भिगोकर इसका पानी पीता है। इसे कई लोग अपने बालों में भी लगाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, आप इसका इस्तेमाल अपने चेहरे पर भी कर सकते हैं। जिससे आपको फाइन लाइन और झुर्रियों जैसे समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि इसमें विटामिन ए, बी, सी और के पाया जाता है जो आपकी स्किन को हानिकारक बैक्टीरिया से बचाता है, इसलिए आपको इसे अपने चेहरे पर एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। अब आप इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं इसके बारे में जानते हैं।
फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाए
आप मेथी के बीज का पैक बनाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले 7-8 घंटे इसे पानी में भिगोना पड़ेगा। उसके बाद से पीसना होगा। जब ये पीस जाएगा तो उसमें नींबू का रस और गुलाब जल मिलाकर इसे चेहरे पर लगाए। इसे करीब 15-20 मिनट चेहरे पर लगाए रखें। उसके बाद अपना चेहरा पानी से धो लें और उसपर मॉइश्चराइजर लगा लें। इसे आप हफ्ते में दो बार जरूर लगाए। इससे आपकी स्किन की झूर्रियां खत्म हो जाएगी।
तेल मिलाकर चेहरे पर लगाए
मेथी के बीज को पीसकर आप इसमें सरसों का तेल या नारियल का तेल मिलाकर इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें। उसके बाद इसे 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। जब 20 मिनट हो जाए तो चेहरे पर मसाज करके इसे हटा ले और पानी से अपने चेहरे को धो लें इससे आपकी त्वचा टाइट हो जाएगी। इसको आप हफ्ते में 1 बार ही लगाए।
मेथी के बीज बिना किसी मिश्रण के चेहरे पर लगाए
अगर आपके पास कोई भी चीज मौजूद नहीं है तो आप मेथी के बीज को पीसकर बिना कुछ मिलाए चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके अलावा मेथी के पानी का भी आप इस्तेमाल मुंह साफ करने के लिए कर सकते हैं। इससे भी आपकी फाइन लाइन और झूर्रियों की समस्या दूर हो जाएगी।
ऐसे और भी नुस्खे हैं जिसका इस्तेमाल आप अपने घर पर आसानी से कर सकते हैं। जिससे आपके चेहरे की फाइन लाइन और झूर्रियां की समस्या खत्म हो जाएगी।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
