लाइफस्टाइल

Skin Care Tips: बेदाग स्किन के लिए आजमाएं ये खास नुस्खा, लोग पूछेंगे आपका ब्यूटी सीक्रेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 24, 2022, 04:21 PM IST

Skin Care Tips: पिंपल्स और एक्ने की वजह से चेहरे पर दाग नजर आने लगते हैं। वहीं, बढ़ते प्रदूषण के कारण भी चेहरे पर दाग-धब्बे होने लगते हैं। ऐसे में आपकी खूबसूरती पर असर पड़ता है। चेहरे को बेदाग करने के लिए आप कई तरह के घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान से उपाय बताएंगे, जिससे आप अपनी स्किन को बेदाग कर सकते हैं। आइए जानते हैं चेहरे के बेदाग करने का क्या है तरीका?

Image

बेदाग स्किन के लिए अपनाएं ये तरीके

KEY HIGHLIGHTS
  • चेहरे पर लगाएं हल्दी
  • नारियल तेल से चमकाएं स्किन
  • एलोवेरा से स्किन पर आएगा ग्लो

Skin care tips: स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए स्किन केयर रुटीन को फॉलो करना बहुत ही जरूरी है। खासतौर पर अगर आपके चेहरे पर दाग हैं, तो इसे हटाना काफी महत्वपूर्ण होता है। समय पर अगर चेहरे के दाग को हटाया नहीं गया तो यह आपके चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ सकता है। इसलिए कोशिश करें एक्ने और पिंपल्स के दाग को तुरंत खत्म करें। चेहरे पर मौजूद दाग को कम करने के लिए आप कई तरह के नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं। आज हम आपको कुछ खास उपायों के बारे में बताएंगे, जिससे आप चेहरे को बेदाग कर सकते हैं। आइए जानते हैं चेहरा बेदाग करने का क्या है तरीका?

बेदाग स्किन के लिए अपनाएं ये उपाय

स्किन को बेदाग बनाने के लिए आप कई तरह के नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार उपायों के बारे में-

हल्दी से रंगत में आएगा निखार

हल्दी में मौजूद गुण आपके चेहरे पर चमक लाने में मददगार हो सकता है। यह स्किन से कई तरह की समस्याएं जैसे सोरायसिस, एक्ने, पिंपल्स इत्यादि को दूर कर सकता है। साथ ही इससे दाग को हटाने में भी मदद मिल सकती है। चेहरे पर हल्दी लगाने के लिए आप 1 चुटकी हल्दी में मलाई मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर 5 मिनट के लिए मसाज करें। इससे चेहरे की चमक बढ़ेगी।

नारियल का तेल

नारियल तेल स्किन से फंगल और बैक्टीरियल समस्याओं को दूर कर सकता है। साथ ही यह छोटे-मोटे घाव को भी भरने में असरदार है। अगर आप अपने चेहरे के बेदाग बनाना चाहती हैं तो रात में सोने से पहले नारियल तेल से चेहरे की मसाज करें। इससे आपकी स्किन को सन प्रोटेक्शन मिलेगा। साथ ही यह एजिंग समस्याओं को भी दूर कर सकता है।

चेहरे पर लगाएं एलोवेरा जेल

एलोवेरा चेहरे पर चमक लाने में प्रभावी है। यह स्किन को मॉइस्चराइज करता है, जिससे चेहरे पर नैचुरल रूप से चमक आ सकती है। इसके साथ ही एलोवेरा में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई की प्रचुरता होती है, जो स्किन को पोषण प्रदान करता है। ऐसे में स्किन को बेदाग बनाने में एलोवेरा प्रभावी है। चेहरे पर एलोवेरा आप सीधेतौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इसका प्रयोग कई तरह के फेसपैक के रूप में भी किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article