लाइफस्टाइल

Winter Skin Care Routine: क्रिसमस पार्टी से पहले चाहिए दमकती त्वचा, तो आज ही फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 23, 2024, 04:56 PM IST

Winter Skin Care Routine: सर्दियों में स्किन को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। ऐसे में स्किन की देखभाल के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ नेचुरल स्किन केयर रूटीन के जरिए स्किन की देखभाल की जा सकती है।

Image

Winter Skin Care Routine

Winter Skin Care Routine: सर्दियों में त्वचा डल और बेजान हो जाती है। ऐसे में इस मौसम में स्किन की खास देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। अगर सही से स्किन की देखभाल ना की जाए तो स्किन ड्राई होकर फटने लगती है। इसलिए स्किन केयर रूटीन फॉलो करना बेहद जरूरी होता है। ज्यादातर लोग स्किन केयर रूटीन में महंगे प्रोडक्ट्स शामिल करते हैं। जबकि आपको शायद मालूम नहीं है कि कुछ सिंपल चीजों को फॉलो कर स्किन का ध्यान रखा जा सकता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि सर्दियों में किस तरह आप स्किन की देखभाल कर सकते हैं।

क्लींजिंग

सर्दियों में स्किन की सफाई करना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप क्लींजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि ऐसे क्लींजर का इस्तेमाल करें जो स्किन को नमी पहुंचाए। वहीं गर्म पानी के इस्तेमाल से हमेशा बचें। गर्म पानी का इस्तेमाल करने से स्किन ड्राई और डल हो सकती है।

मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल

स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप हाइलूरोनिक एसिड, शीया बटर, और ग्लिसरीन वाले मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

एक्सफोलिएट करें

डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने के लिए आप स्किन को एक्सफोलिएट करना ना भूलें। बस इस बात का ध्यान रखें कि ऐसे स्क्रब या एक्सफोलिएटर का इस्तेमाल करें जो स्किन को डैमेज ना करे।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article