लाइफस्टाइल

घर और ऑफिस के बीच निकालना है अपने लिए टाइम? वर्किंग वुमेन नोट करें ये Time मैनेजमेंट टिप्स

Working Women Time Management Tips: ऑफिस और घर की दोहरी जिम्मेदारियों के बीच कामकाजी महिलाएं अक्सर खुद के लिए टाइम निकालना भूल जाती हैं। खुद के लिए कुछ पल निकालना न स्वार्थ है, न लग्जरी, बल्कि एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन की जरूरत है। आइए जानते हैं टाइम मैनेजमेंट के टिप्स...

Image

वर्किंग वुमेन और मी-टाइम

Working Women Time Management Tips: ऑफिस की डेडलाइन, घर की जिम्मेदारियां और समाज की उम्मीदें, एक कामकाजी महिला की जिंदगी कई तरह के सामाजिक ताने बाने में बंटी होती है। इस भागदौड़ में सबसे पहले जो चीज पीछे छूट जाती है, वह है अपने लिए समय निकालना। जिसे आज बदलते समय के साथ Me-Time कहा जा रहा है। हमारे समाज में खुद के लिए वक्त निकालना अक्सर स्वार्थ समझ लिया जाता है, जबकि हकीकत में यह आदत महिलाओं को मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाती है। आइए जानते है वर्किंग वुमेन के लिए कुछ मी-टाइम मैनेजमेंट टिप्स...

क्या है मी-टाइम ?

Me-Time का मतलब घंटों अकेले बैठे रहना नहीं है। बल्कि आपकी रोजाना के कामकाज के बीच जिंदगी से कुछ पल अपने लिए निकालकर खुद से जुड़ना है। यह समय आपके दिमाग को रीसेट कर तनाव कम करता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है। वर्किंग वुमेन के लिए यह कोई लग्जरी नहीं, बल्कि मानसिक सेहत की जरूरत बन गया है।

मी-टाइम क्या है?

मी-टाइम क्या है?

कैसे निकालें खुद के लिए समय

अपने लिए समय निकालने का मतलब सिर्फ छुट्टी लेकर स्पा जाना ही नहीं होता है। यदि आप ऐसा कर सकती हैं, तो बहुत अच्छा है। लेकिन इतना संभव नहीं है, तो आप सुबह की चाय अकेले बैठकर पीना, ऑफिस ब्रेक में पसंदीदा गाने सुनना, रोजाना किताब के कुछ पन्ने पढ़ना या रात में सोने से पहले स्किन केयर रूटीन फॉलो करना जैसे टिप्स को आप फॉलो कर सकती हैं।

कैसे निकालें खुद के लिए समय

कैसे निकालें खुद के लिए समय

मी-टाइम के फायदे

जब खुद के लिए समय निकालना आदत बन जाता है, तो महिलाएं अपने काम पर ज्यादा फोकस्ड, शांत और आत्मविश्वासी महसूस करती है। इस तरह वह न सिर्फ जिम्मेदारियों से, बल्कि अपनी पहचान से भी जुड़ी रहती है। यही काम और पर्सनल लाइफ का संतुलन एक सफल और संतुष्ट जिंदगी की चाबी साबित होता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article