लाइफस्टाइल

बारिश के मौसम में बाल क्यों झड़ते हैं? जान लें हेयरफॉल कंट्रोल करने के घरेलू टिप्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 3, 2025, 10:50 AM IST

मानसून में पसीने और नमी की वजह से स्कैल्प चिपचिपे और बेजान हो जाते हैं। जो झड़ते बालों का कारण बनते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह केहेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप बालों का का झड़ना कम कर सकते हैं।

Image

Why does hair fall during the rainy season - बरसात में बाल क्यों झड़ते हैं

बरसात के मौसम में बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती है, जिसमें सबसे कॉमन है बालों का झड़ना। इस मौसम में लोग बालों के झड़ने से काफी परेशान रहते हैं। दरअसल बरसात में नमी का सीधा असर हमारे बालों पर पड़ता है। स्कैल्प में नमी और पसीने के कारण लोगों को बालों से जुड़ी समस्याएं होती है। हेयरफॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के टिप्स अपनाते हैं, लेकिन फिर भी इससे छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप हेयरफॉल की समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

हेयरफॉल से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

नीम

एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर नीम स्कैल्प को साफ करने में सहायक माना जाता है। ये डैंड्रफ और इंफेक्शन के खतरे को दूर करता है। इसके लिए नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर ठंडा कर लें और उससे बालों को धोएं।

दही

हेयरफॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप दही और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए इन दोनों चीजों को मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें और बालों पर लगाएं। 30 मिनट बाद बालों को धो लें।

नारियल तेल या बादाम तेल

नारियल तेल या बादाम तेल को गरम करके हल्के हाथों से मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। ये बालों को जड़ से मजबूत बनाता है। ऐसे में नहाने से एक घंटे पहले इससे मसाज करें।

कंघी

बालों को तभी कंघी करें जब वो पूरी तरह से सूख जाएं। क्योंकि गीले बालों में कंघी करने से वे जड़ से टूट सकते है। इसके लिए चौड़े दांत वाली कंघी का इस्तेमाल करें।

शैंपू करें

बारिश के मौसम में नमी और पसीने की वजह से स्कैल्प चिपचिपे हो जाते हैं। ऐसे में हफ्ते में 2 से 3 बार बालों को धोएं। इससे सारी गंदगी निकल जाएगी और बाल कम झड़ेंगे।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article