लाइफस्टाइल

किस ग्रेड की Kaju सबसे अच्छी होती है, पैकेट पर लिखे नंबर से पहचाने कौन कहलाता है किंग ऑफ काजू Price

काजू के पैकेट पर लिखे नंबर उसका साइज और क्वालिटी दर्शाते हैं। चेक करें सबसे प्रीमियम ग्रेड काजू कौन सा है, जिसे किंग ऑफ काजू कहा जाता है। काजू के पैकेट पर लिखें नंबर से ग्रेड कैसे पहचाने, बेस्ट काजू

Image

Which Grade Kaju is the Best, King of cashew

Kaju एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो स्वाद और सेहत, दोनों के लिए पसंद किया जाता है। मिठाइयों से लेकर स्नैक्स तक, काजू का इस्तेमाल हर जगह होता है। लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि काजू के पैकेट पर W-180, W-240 या W-320 जैसे नंबर क्यों लिखे होते हैं? दरअसल, ये नंबर काजू की क्वालिटी और साइज को दर्शाते हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ कीमत देखकर काजू खरीद लेते हैं, जबकि सही ग्रेड की जानकारी होना बेहद जरूरी है।

अच्छी क्वालिटी का काजू न सिर्फ स्वाद में बेहतर होता है, बल्कि देखने में भी ज्यादा अच्छा होता है और उसमें पोषण भी अधिक होता है। अब वैसे तो बाजार में कई तरह के ग्रेड वाले काजू उपलब्ध हैं। लेकिन उनमें से कौन सा सबसे अच्छा काजू कौन सा है, यह जानना जरूरी है। देखें सबसे प्रीमियम ग्रेड, अच्छी क्वालिटी का काजू कौन सा है, जिसे किंग ऑफ काजू कहा जाता है। काजू के पैकेट पर लिखें नंबर से ग्रेड कैसे पहचाने, बेस्ट काजू कौन सा होता है।

Which Grade Kaju is the Best

Which Grade Kaju is the Best

किस ग्रेड की काजू सबसे अच्छी होती है?

काजू के ग्रेड में W180 को सबसे बेहतरीन और प्रीमियम माना जाता है। इसे ही किंग ऑफ काजू भी कहा जाता है। इस ग्रेड वाली काजू के दाने बड़े, पूरे और देखने में काफी अच्छे भी होते हैं। इस ग्रेड वाली काजू का स्वाद भी बाकी ग्रेड के मुकाबले ज्यादा अच्छा होता है। इसके बाद W-210, W-240 और W-320 आते हैं। जैसे-जैसे नंबर बढ़ता है, काजू का साइज छोटा होता जाता है और कीमत भी थोड़ी कम हो जाती है। सबसे कम नंबर वाला काजू सबसे अच्छा और महंगा माना जाता है।

W180 ग्रेड वाले काजू की खासियत

W-180 काजू के दाने सबसे ज्यादा बड़े और प्रीमियम होते हैं। इस ग्रेड वाले काजू का आकार बड़ा होने के बावजूद इनकी टेक्सचर ज्यादा क्रीमी और मुलायम होती है। जिससे मिठाइयों और लग्जरी स्नैक्स में इनकी खास डिमांड रहती है।

W 180 Grade Kaju

W 180 Grade Kaju

W180 काजू किस काम आता है

इस ग्रेड की काजू का इस्तेमाल प्रीमियम और रिच डिशेज में ज्यादा होता है। काजू कतली, काजू करी, शाही पनीर, काजू पुलाव, बिरयानी, ड्राई फ्रूट हलवा, खीर, और लग्जरी स्वीट्स में आपको यही वाले काजू का स्वाद चखने को मिलेगा। बड़े और क्रीमी दाने होने से ये गार्निशिंग और खास मौकों पर बनाी जाने वाली डिशेज में सबसे ज्यादा यूज किया जाता है।

W180 काजू की कीमत क्या है, W180 cashew price in india

भारत में W180 (जंबो/किंग) काजू की कीमत आमतौर पर ₹800 से ₹1,400 प्रति किलोग्राम के बीच होती है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article