कान्स फिल्म फेस्टिवल का नाम आते ही अगर किसी भारतीय चेहरे की सबसे पहले याद आती है। तो वह बेशक ही हैं विश्व सुंदरी और बॉलीवुड सुपरस्टार Aishwarya Rai। पिछले दो दशकों से ज्यादा समय से ऐश्वर्या सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में कान्स रेड कार्पेट की पहचान बन चुकी हैं। हर साल फैन्स उनकी एंट्री का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस साल कान्स 12 मई से शुरू होकर 23 मई को खत्म होगा। बीती शाम आलिया भट्ट ने रेड कार्पेट पर गाउन पहन एंट्री मारी थी, हालांकि फैंस को उनका लुक खासा पसंद नहीं आया। जिसके बाद से ही ऐश्वर्या की कान्स एंट्री की चर्चा और बढ़ गई है। देखें आखिर कान्स के किस दिन ऐश्वर्या रेड कार्पेट पर उतरेंगी।
यह भी पढ़ें - फैशन के चक्कर में 5वीं बार हुई ट्रोल
कान्स 2026 में कब आएंगी ऐश्वर्या राय बच्चन
कान्स 2026 में ऐश्वर्या किस डिजाइनर का आउटफिट पहनेंगी और किस अंदाज में रेड कार्पेट पर उतरेंगी, इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं। फैन्स को उम्मीद है कि इस बार भी वह ऐसा लुक लेकर आएंगी, जो आने वाले कई सालों तक फैशन दुनिया में याद रखा जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार ऐश्वर्या राय बच्चन रेड कार्पेट पर 22 मई को आएंगी।
कान्स क्वीन ऐश्वर्या के सबसे पॉपुलर लुक्स

Aishwarya Rai Cannes Debut
ऐश्वर्या राय ने पहली बार 2002 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में कदम रखा था। उस समय उन्होंने फिल्म देवदास के प्रीमियर में पीली साड़ी पहनकर रेड कार्पेट पर एंट्री ली थी। उस एक लुक ने दुनिया को भारतीय साड़ी की खूबसूरती का दीवाना बना दिया। इसके बाद से ऐश्वर्या हर साल अपने फैशन एक्सपेरिमेंट्स और रॉयल स्टाइल के लिए चर्चा में रहने लगीं।
कान्स 2025 के लिए भी ऐश्वर्या ने अपने डेब्यू लुक की तरह की आइकॉनिक मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की हुई आइवरी साड़ी पहनी थी। सिंदूर भरी मांग, लंबा सा हार और रॉयल एलीगेंस के साथ, इस लुक्स को ऐश्वर्या के बेस्ट लुक्स की गिनती में शामिल किया जाता है।
ऐश्वर्या का ये वाला बटरफ्लाई गाउन वाला लुक भी बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया था। इस लुक में ऐश्वर्या वाकई ही किसी असली की तितली से कम नहीं लग रही थीं। न केवल ड्रेस बल्कि इस लुक में ऐश्वर्या का मेकअप, ज्वेलरी, हेयरस्टाइल सब कुछ ऑन पाइंट था।

Aishwarya Rai Cannes Looks
ऐश्वर्या राय के ये लुक्स भी कान्स के सबसे ज्यादा पॉपुलर लुक्स में से एक हैं।

Aishwarya Rai Cannes 2024
कान्स 2024 में ऐश्वर्या राय ने दो बिल्कुल अलग लेकिन बेहद ड्रामेटिक लुक्स पेश किए। ब्लैक-गोल्ड गाउन तो फ्रिंज पैटर्न के ब्लू-सिल्वर गाउन काफी चर्चा में था। ऐश्वर्या हमेशा अपने फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं, इसलिए फैंस को उनके लुक का इंतजार है।
