लाइफस्टाइल

Failed Fashion: दुल्हन वाला गाउन पहन कान्स पहुंची Urvashi Rautela? फैशन के चक्कर में 5वीं बार हुई ट्रोल, किलो भर मेकअप भी नहीं बचा पाया लुक

कान्स 2026 में उर्वशी रौतेला एक बार फिर अपने ओवरड्रामैटिक फैशन को लेकर चर्चा में आ गईं। भारी गाउन, बोल्ड मेकअप, चमकदार जूलरी ने रेड कार्पेट पर उन्हें ग्लैमरस कम और सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का आसान टारगेट ज्यादा बनाया।

Image

Urvashi Rautela Cannes 2026

कान्स फिल्म फेस्टिवल अब सिर्फ फिल्मों का मंच नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े फैशन शो में से एक भी बन चुका है। यहां हर स्टार चाहता है कि उसका लुक सबसे ज्यादा चर्चा बटोरे। उर्वशी रौतेला भी हर बार की तरह इस बार कुछ ऐसा ही करने की कोशिश करती नजर आईं। कान्स 2026 के ओपनिंग रेड कार्पेट लुक के लिए उन्होंने ऐसा आउटफिट चुना, जिसने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। हालांकि, इस बार तारीफ से ज्यादा ट्रोलिंग उनके हिस्से आई।

उवर्शी रौतेला का कान्स 2026 लुक

उर्वशी ने सिल्वर स्टोन वर्क वाला बेहद ड्रामेटिक गाउन पहना था। गाउन का अपर पोर्शन हैवी स्टोनवर्क, क्रिस्टल एम्बेलिशमेंट और शार्प स्ट्रक्चर से तैयार किया गया था। वहीं नीचे की स्कर्ट में फिश-स्केल जैसी लेयर्ड डिजाइन थी, जिसने पूरे आउटफिट को फैंटेसी कॉस्ट्यूम जैसा टच दिया।

उनकी स्लीव्स पर लटकती बीडेड फ्रिंज डिटेलिंग और डीप नेकलाइन लुक को और ज्यादा थिएट्रिकल बना रही थी। फैशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आउटफिट में एक साथ बहुत सारे एलिमेंट्स इस्तेमाल किए गए, जिसकी वजह से लुक जरूरत से ज्यादा भारी महसूस हुआ। उवर्शी का ये गाउन Jolipoli Couture का है, जो खासतौर से ब्राइडल गाउन्स बनाते हैं।

Urvashi Rautela Cannes Trolled Looks

Urvashi Rautela Cannes Trolled Looks

कान्स 2023 के रेड कार्पेट पर उर्वशी का ये नीला और गोल्डन कलर का ऑफ शोल्डर, बोल्ड और रिवीलिंग गाउन भी काफी चर्चा में रहा है। हालांकि इस आउटफिट से ज्यादा उर्वशी के एक्सपेरिमेंटल लिप कलर को ट्रोल किया गया था। इस लुक में उनका नेकलेस तो हेयर व मेकअप सब कुछ नेटिजन्स को काफी अटपटा लगा था।

पिछले कुछ सालों में भी वह अपने एक्सपेरिमेंटल फैशन चॉइसेज की वजह से कई बार ट्रोल हो चुकी हैं। कभी बेहद बड़े सिल्हूट, कभी अजीब रंगों का मेल और कभी ओवर-स्टाइलिंग—उर्वशी का फैशन अक्सर ज्यादा ग्लैमरस होने की वजह से सुर्खियां बटोरता रहा है। पिछले ही साल 2025 कान्स रेड कार्पेट के लिए उन्होने ये मल्टीकलर गाउन पहना था। जिसके साथ उन्होने तोते वाला हैंडबैग कैरी किया।

Urvashi Rautela Cannes

Urvashi Rautela Cannes

कान्स 2023 वाले इस ग्रीन फेदर ड्रेस को भी काफी ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। इस लुक में उर्वशी को नेटिजन्स तोता कह रहे थे।

Urvashi Rautela Cannes Worst Looks

Urvashi Rautela Cannes Worst Looks

कान्स रेड कार्पेट से उर्वशी का ये उप्स मोमेंट भी काफी चर्चा में रहा है। इस बॉल गाउन में वैसे तो वे अच्छी लग रही थीं। लेकिन ओवर आईमेकअप ने उनका लुक छिपा सा दिया था।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article