लाइफस्टाइल

Kitchen Tips: इन चीजों को फ्रिज में रखकर न करें अपनी सेहत से खिलवाड़, भूलकर भी न करें ये गलती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2023, 10:05 PM IST

Kitchen Tips: ऐसा सोचना बिल्कुल गलत है कि सारी खाने पीने की चीजों को फ्रिज में रखकर बचाया जा सकता है। दरअसल, कुछ चीजों को फ्रिज में रखने पर वो खराब हो जाते हैं और इनके सेवन से हमारे हेल्थ को भी कई नुकसान हो सकते हैं। ऐसे में जानते हैं कि किन चीजों को फ्रिज में स्टोर करने पर लेनी की देनी पड़ सकती है।

Image

फ्रिज में भूलकर भी ना रखें खाने पीने की ये चीजें

KEY HIGHLIGHTS
  • फ्रिज में सब्जियां और फलों को रखने पर वो लंबे समय तक फ्रेश रहते हैं
  • लेकिन फ्रिज में कुछ खाद्य पदार्थों को रखने से ये बेकार हो जाते हैं
  • इन चीजों को फ्रिज में रखकर खाने से सेहत पर भारी पड़ सकता है


Kitchen Tips: आज के मॉडर्न समय में फ्रिज हमारे लाइफस्टाइल का बेहद अहम हिस्सा बन चुका है। गर्मी ही नहीं सर्दियों के मौसम में भी हम अधिकतर फूड्स को फ्रिज में ही स्टोर करके रखते हैं। यहां तक कि कई लोग खाने को भी बचा कर फ्रिज में ही रखना पसंद करते हैं। सब्जी, सॉफ्टड्रिंक्स, पानी की बोतलों से लेकर डेयरी उत्पाद तक इन सभी चीजों को लोग फ्रिज में ही रखना चाहते हैं। लेकिन जरूरी नहीं है कि हर चीज को फ्रिज में रखकर ही बचाया जा सकता है बल्कि कुछ चीजें रेफ्रिजरेटर में रखने पर खराब हो जाती हैं और इससे हमारे सेहत को कई नुकसान भी पहुंचते हैं।

ड्राई फ्रूट्स -

फ्रिज में ड्राई फ्रूट्स को भी स्टोर करने की जरूरत नहीं है। बादाम, अखरोट, काजू और अंजीर जैसे सुखे मेवों को फ्रिज में रखने के बाद यह स्वादहीन हो जाते हैं।

टमाटर -

टमाटर जैसी रसभरी सब्जियों को फ्रिज में रखने से न केवल ये खराब हो सकते हैं बल्कि ठंडे तापमान के चलते ये वक्त से पहले गलने लगते हैं। वहींटमाटर को कुछ घंटो के लिए भी फ्रिज में काटकर न रखें, क्योंकि इनपर बहुत जल्दी बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ये फ्रिज में रखी और चीजों को भी खराब करते हैं।

लहसुन- प्याज-

लहसुन प्याज को भी फ्रिज में रखने के लिए मना किया जाता है, क्योंकि ऐसा करने से इसमें मौजूद पोषंक तत्वों की शक्ति कम हो जाती है और ये नरम पड़ जाते हैं, जिसकी वजह से इनका सेवन करने में पर हमें फायदा की जगह नुकसान ज्यादा मिलते हैं।

आलू-

वैसे तो कुछ ही लोग होंगे जो आलू को फ्रिज में रखेन की गलती करते होंगे। फिर भी जानना जरूरी है कि इसे कभी भी फ्रिज में नहीं रखें। आलू को कम तापमान पर रखने पर इसमें पाया जाने वाला स्टार्च शुगर में बदल जाता है, जो सेहत पर बुरा असर डालता है।

केला-

फ्रिज में फलों को रखकर फ्रेश रखा जा सकता है, लेकिन जरूरी नहीं इसमें सभी फल शामिल होते हों। ऐसा ही हाल केले के साथ भी है, क्योंकि इसे फ्रिज में स्टोर करने पर ये जल्दी पकता है और बड़ी ही तेदी से काला पड़ने लगता है और एपने आसपास के फलों को भी जल्दी पकाता है।

कई लोग टोमैटो या चिली सॉस को फ्रिज में रखना सुरक्षित तरीका समझते हैं लेकिन यह सोचना गलत है, क्योंकि ऐसी चीजों को फ्रिज में रखने की आवश्यकता नहीं होती है। इसके अलावा कॉफी को भी फ्रिज में रखने से मना किया जाता है। इसे स्टोर करने पर ये जल्दी जम जाती है और इसका टेस्ट भी कम होने लगता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article