लाइफस्टाइल

बेसन में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए, ग्लोइंग स्किन के लिए इस तरह तैयार करें फैस पैक

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jan 9, 2025, 10:17 AM IST

अगर आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं और सर्दी में स्किन की ड्राईनेस से छुटकारा पाना चाहते हैं तो बेसन फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां जानें फेस पैक बनाने का सही तरीका।

Image

besan face pack

सर्दियों में स्किन काफी ड्राई होती है। ये समस्या 90 फीसदी लोगों के साथ होती है। स्किन ड्राई होने की वजह से चेहरे की नमी खत्म हो जाती है और आप डल दिखने लगते हैं। ऐसे में इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने में बेसन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। बेसन स्किन को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। बेसन में दूध या दही मिलाकर लगाने से काफी फायदा मिलता है। बेसन और दूध से बने पैक को लगाने से चेहरे का खोया नूर लौट सकता है। वहीं बेसन और दही मिलाकर लगाने से टैनिंग की समस्या कम होती है। लेकिन ये जानना बेहद जरूरी है कि बेसन में दही या दूध मिलाकर लगाना फायदेमंद होता है?

बेसन में क्या मिलाकर लगाना चाहिए

बेसन और दूध

ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप बेसन में दूध मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट और चमकदार बनेगी। फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन में 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें। फिर इस फेस पैक को चेहरे पर अप्लाई करें। 15-20 मिनट तक इस फेस पैक को चेहरे पर लगा रहने दें। फिर साफ पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में कम से कम 2-3 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करें। इससे चेहरे की रंगत साफ होगी।

बेसन और दही

ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाने में बेसन और दही से बना फेस पैक बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए 2 चम्मच बेसन में 2 चम्मच दही मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। आप चाहें तो इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। अब इस फेस पैक को चेहरे पर अप्लाई करें। इससे टैनिंग, दाग-धब्बों की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा। आप इस फेस पैक का हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article