What is The Difference Between Sunburn And Tanning: तेज धूप का असर हमारी स्किन पर सबसे ज्यादा पड़ता है। इसमें सबसे कॉमन है टैनिंग। तेज धूप की चपेट में स्किन के आने से टैनिंग होती है। लेकिन कई लोग सन बर्न की समस्या से परेशान रहते हैं। जिसे ज्यादातर लोग टैनिंग ही समझने की भूल करते हैं और वहीं प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं जो टैनिंग में किया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि टैनिंग और सनबर्न में काफी ज्यादा फर्क होता है। यहां इस आर्टिकल में हम बताने जा रहे हैं कि सनबर्न और टैनिंग में क्या फर्क होता है।
सनबर्न क्या होता है
तेज धूप की चपेट में आने से सनबर्न की समस्या होती है। यह आमतौर पर सूर्य की यूवी किरणों की ज्यादा चपेट में आने से होता है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है। इसकी वजह से छाले, सूजन और त्वचा पर लाल दाग पड़ जाते हैं। वहीं कई बार इसकी वजह से जलन और दर्द भी होने लगती है।
टैनिंग क्या होती है
तेज धूप की वजह से हमारी त्वचा के दो रंग हो जाते हैं, इसे टैनिंग कहते हैं। इसमें जलन या दर्द महसूस नहीं होती, बल्कि त्वचा का रंग बदल जाता है। टैनिंग की समस्या ज्यादातर हाथों पर देखने को मिलती है।
टैनिंग हटाने के आसान उपाय
नींबू और शहद
नींबू एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट है और शहद त्वचा को नमी देता है। बराबर मात्रा में नींबू का रस और शहद मिलाएं। इसे टैन वाली जगह पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें। इसे हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और हीलिंग गुणों से भरपूर होता है। ताज़ा एलोवेरा जेल निकालकर टैन वाली जगह पर रात भर लगाएं और सुबह धो लें। इसे रोज़ाना कर सकते हैं।
दही और हल्दी
दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और हल्दी एंटी-इंफ्लेमेटरी होती है जो टैन को हल्का करने में मदद करती है। 2 चम्मच दही में एक चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं और 20 मिनट बाद धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।
सनबर्न से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
ठंडी सिकाई
ठंडे पानी में एक साफ कपड़ा भिगोकर सनबर्न वाली जगह पर 10-15 मिनट के लिए लगाएं। इसे दिन में कई बार दोहराएं।
एलोवेरा जेल
सनबर्न के लिए यह एक बेहतरीन उपाय है। यह त्वचा को तुरंत आराम पहुंचाता है और हीलिंग में मदद करता है।
खीरे के स्लाइस
ठंडे खीरे के स्लाइस को सनबर्न वाली जगह पर रखने से ठंडक मिलती है और जलन कम होती है।
ओटमील बाथ
ओटमील में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। गुनगुने पानी में पिसा हुआ ओटमील डालकर 15-20 मिनट तक नहाएं।
