What is Rickrolling Internet Prank: इंटरनेट की दुनिया में हर दिन कोई न कोई नया ट्रेंड देखने को मिलता है। कभी कोई मीम वायरल होता है, तो कभी कोई मजेदार चैलेंज हमारी मोबाइल स्क्रीन पर होता है। लेकिन कुछ ट्रेंड ऐसे होते हैं जो सालों बाद भी लोगों को हंसाते रहते हैं। ऐसा ही एक मजेदार इंटरनेट प्रैंक Rickrolling ट्रेंड है। आपने कभी किसी लिंक पर क्लिक किया हो और उम्मीद की हो कि वहां कोई काम की खबर, वीडियो या क्लिप मिलेगी, लेकिन अचानक एक मजेदार विडियो या पुराना गाना चलने लगे, तो समझ जाइए कि आप Rickrolled हो चुके हैं। जी हां हाल ही में सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 12 के गणित के प्रश्न पत्र पर मौजूद क्यूआर कोड को स्कैन करने से एक पुराना गाना खुल गया। जिसके बाद इस ट्रेंड की चर्चा एक फिर से होने लगी।
Rickrolling क्या है?
Rickrolling इंटरनेट पर किया जाने वाला एक मजेदार प्रैंक है। जिसमें किसी व्यक्ति को एक ऐसा लिंक भेजा जाता है जो देखने में किसी काम की चीज या दिलचस्प वीडियो का लग सकता है, लेकिन जैसे ही व्यक्ति उस पर क्लिक करता है, सामने 1987 का मशहूर गाना Never Gonna Give You Up चलने लगता है। यह गाना ब्रिटिश सिंगर Rick Astley का है। यह एक तरह का “bait and switch” मजाक है। जिसमें आपको कुछ और दिखाने का वादा किया जाता है, लेकिन लिंक पर क्लिक करने पर सामने कुछ और ही आ जाता है।
कब और कैसे हुई रिकरोलिंग की शुरुआत?
Rickrolling की शुरुआत करीब साल 2007 में हुई थी। बताया जाता है कि इंटरनेट फोरम 4chan पर किसी यूजर ने एक वीडियो गेम ट्रेलर का लिंक बताकर लोगों को क्लिक करने को कहा, लेकिन लिंक खुलते ही Rick Astley का गाना चलने लगा। इसके बाद लोगों ने मजे-मजे में यही ट्रिक दूसरों के साथ करनी शुरू कर दी और देखते ही देखते यह मजाकिया ट्रेंड पूरी दुनिया में वायरल हो गया। यह ट्रेंड आज भी काफी वायरल है और लोग आज इसके नए-नए वर्जन बनाते रहते हैं।
अभी क्यों है रिकरोलिंग की चर्चा?
हाल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा वीजियोज में दिखाया गया कि सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 12 के गणित के प्रश्न पत्र पर मौजूद क्यूआर कोड को स्कैन करने से एक पुराना गाना खुल गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद ये ट्रेंड एक बार फिर से काफी चर्चा में है। इन वायरल वीडियोज का जवाब देते हुए सीबीएसई ने एक लेटर जारी किया है।
