लाइफस्टाइल

बालों पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से क्या होता है?, जान लें इसके फायदे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 11, 2025, 12:33 PM IST

बरसात के मौसम में बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती है, जिनमें हेयरफॉल की सबसे आम है। ऐसे में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर आप बालों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी के फायदे (Photo: istock)

बरसात के मौसम में बारिश के पानी से बाल बुरी तरह डैमेज हो जाते हैं। मानसून में नमी बढ़ने के कारण भी बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। इसकी वजह से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। साथ ही डैंड्रफ की समस्या भी होती है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि मुल्तानी मिट्टी हेयर प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाने में सहायक है। चलिए जानते हैं किस तरह करें बालों पर मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल।

बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी के फायदे - Multani Mitti Benefits To Get Rid Of Hair Problems in Hindi

हेयरफॉल करे कम

मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने से हेयरफॉल की समस्या दूर होती है। ये बालों को मजबूत बनाता है और स्कैल्प की सफाई करता है। जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।

डैंड्रफ से छुटकारा

मुल्तानी मिट्टी में एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं जो डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक है। यह स्कैल्प को ठंडक देने के साथ साथ जलन को कम करता है। हफ्ते में दो बार मुल्तानी मिट्टी हेयर मास्क का इस्तेमाल करें।

एक्सट्रा ऑयल को करे कम

मुल्तानी मिट्टी बालों से एक्सट्रा ऑयल को कम करने में सहायक है। यह बालों से एक्ट्रा ऑयल को सोख लेता है और स्कैल्प की सफाई करने में सहायक है। मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से स्कैल्प की चिपचिपाहट कम होती है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article