लाइफस्टाइल

Wednesday Good Morning Quotes, Wishes: इन बेहतरीन मैसेज, कोट्स के साथ करें बुधवार की शानदार शुरुआत, यहां से अपनों को भेजें सुप्रभात संदेश

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 16, 2025, 07:36 AM IST

Wednesday Good Morning Quotes, Wishes in Hindi (बुधवार सुप्रभात संदेश): आज हफ्ते का तीसरा दिन बुधवार है। ऐसे में इस दिन की शानदार शुरुआत करने के लिए आप अपने करीबियों, चाहने वालों को ये सुप्रभात संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें बेस्ट विशेज, मैसेज, कोट्स।

Image

बुधवार सुप्रभात संदेश (Photo: AI Image)

Wednesday Good Morning Quotes, Wishes in Hindi (बुधवार सुप्रभात संदेश): हमारे बड़े बुजर्गों का कहना है कि सुबह की शुरुआत सकारात्मक विचारों के साथ करनी चाहिए, क्योंकि इससे आपका पूरा दिन शानदार बितता है। ये बात सच भी है। क्योंकि जब आप पॉजिटिविटी के साथ अपने दिन की शुरुआत करते हैं तो पूरे दिन आप एनर्जेटिक रहते हैं। ऐसे में सुबह की शानदार शुरुआत के लिए अक्सर लोग अपनों को गुड मॉर्निंग मैसेज, कोट्स भेजते हैं, ताकि उनका और उनके अपनों का दिन अच्छा रहे। अगर आप भी अपने किसी खास की सुबह को यादगार बनाना चाहते हैं तो यहां से सुप्रभात संदेश, कोट्स, मैसेज भेज सकते हैं।

Wednesday Good Morning Quotes, Wishes in Hindi

  1. पलके झुका कर सलाम करते हैं,
हम तहे दिल से आपके लिए दुआ करते हैं,

कुबूल हो तो बस मुस्कुरा देना,

हम ये प्यारा सा दिन आपके नाम करते हैं।

गुड मॉर्निंग

2. जिंदगी की राहें हैं अनजानी सी,

हर सुबह लाती है कहानी नई सी,

मुस्कान बिखेर दो चेहरे पर आज,

खुशियों से भर दो ये जिंदगानी सी।

गुड मॉर्निंग!

3. उठ कर देखिए इस सुबह का नजारा,

हवा है ठंडी और मौसम भी है प्यारा,

सो गया चांद और छुप गया हर एक तारा,

कबूल करिए आप गुड मॉर्निंग हमारा।

गुड मॉर्निंग

4. फूलों की वादियों में हो तेरा बसेरा,

सितारों के आंगन में हो घर तेरा,

दुआ है एक दोस्त की एक दोस्त को,

कि तुझसे भी खूबसूरत हो सवेरा तेरा।

गुड मॉर्निंग

5. याद अक्सर आती हैं सताने के लिए,

कोई रूठ जाता है फिर मान जाने के लिए,

रिश्ते निभाना कोई मुश्किल तो नहीं,

बस दिलों में प्यार चाहिए निभाने के लिए।

गुड मॉर्निंग

6. सुबह की चाय का लुत्फ कुछ और ही होता है,

उसमें आपकी याद का स्वाद और भी गहरा होता है,

हर सुबह आपको याद कर लेता हूं,

क्योंकि दिन की अच्छी शुरुआत यही होती है।

गुड मॉर्निंग!

7. खिलते फूल जैसे लबों पर हंसी हो,

न कोई गम हो ना बेबसी हो।

सलामत रहे जिंदगी का ये सफर,

जहां भगवान राम वहां आप!

गुड मॉर्निंग डियर!

8. हवाओं ने गाया एक नया तराना,

सूरज ने लिखा है सपनों का फसाना,

उठो और सजाओ अपनी दुनिया नई,

हर सुबह लाए तुम्हें खुशियों का खजाना।

शुभ प्रभात!

9. परमात्मा कभी किसी का भाग्य नहीं लिखता,

जीवन के हर कदम पर हमारी सोच,

हमारा व्यवहार और हमारे कर्म ही हमारा भाग्य लिखते हैं!

सुप्रभात!

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article