लाइफस्टाइल

Wedding Wishes in Hindi: नए जोड़े को दें इन शुभकामनाओं से आशीर्वाद, यहां देखें शादी की शुभकामनाएं और शादी के बेस्‍ट बधाई संदेश

Wedding Wishes in Hindi (शादी के शुभकामना संदेश): व‍िवाह जीवन का एक ऐसा चरण है जहां से आपका नया कि‍रदार सामने आता है। चाहे वो भूम‍िका अच्‍छे पत‍ि की हो या एक अच्‍छी पत्‍नी की, दोनों व्‍यक्‍त‍ि के प्रेम और व‍िश्‍वास से जीवन सुखदायक बन जाता है। शादी सीजन में अगर आप शादी के शुभकामना संदेश, वेडिंग विशेज इन हिंदी, वेडिंग शायरी, कोट्स तलाश रहें हैं तो यहां पढ़ें।

Image

Wedding Wishes in Hindi Shaadi ki Shubkamna Sandesh

Wedding Wishes in Hindi (शादी के शुभकामना संदेश): व‍िवाह ज‍िंदगी का वो खास पल है जब दो व्‍यक्‍त‍ियों का नहीं बल्‍क‍ि दो आत्‍माओं के भी जन्‍मों-जन्‍मांतर के ल‍िए म‍िलन हो जाता है। इस पव‍ित्र बंधन के साक्षी पर‍िजन सह‍ित दोस्‍त और अन्‍य लोग होते हैं। आज-कल शादी के इनविटेशन दूर-दूर तक भेजने के लिए लोग व्हाट्सऐप या तो दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का प्रयोग करते हैं और फोन पर सादे शुभकामना संदेश फीके से लगते हैं। इस नाते चाहे दोस्‍तों की शादी हो या भाई-बहनों की आप इन शादी के शुभकामना संदेश, वेडिंग विशेज इन हिंदी, वेडिंग विशेज शायरी, वेडिंग विशेज कोट्स उन्हें आशीर्वाद दे सकते हैं और उनका द‍िल जीत सकते हैं। यहां पढ़‍िए खूबसूरत शादी के शुभकामना संदेश।

Wedding Wishes in Hindi, Shayari, Quotes

1. विश्वास का ये बंधन यूं ही बना रहे, आपके जीवन में प्रेम का सागर यूं ही बहता रहे, दुआ है रब से सुख और समृद्धि से जीवन भरा रहे। शादी की आपको ढेरों शुभकामनाएं।

2. आप दोनों का प्यार का बंधन कभी ना टूटे, आप कभी चाहकर भी एक दूसरे से ना रूठे, खुशियों से भरी जिंदगी को यूं ही निभाते रहे, रब करे खुशियों के वो पल आपकी ज‍िंदगी से कभी ना छूटे। आपको शादी की हर्दिक शुभकामनाएं।

3. दूर कहीं बागों से भंवरा एक आया है, महकते हुए गुलाब सा संदेस साथ लाया है, बज रहे हैं ढोल और गूंज रही शहनाइयां, शादी है आज आपकी आपको हो लख-लख बधाइयां।

4. एक दूजे का हर पल अब से, इक दूजे की भरपाई हो, जीवन भर ऐसे साथ रहो, दो जिस्म एक परछाई हो

5. आपका प्यार का बंधन हमेशा मजबूत रहे एक दूसरे के प्रति विश्वास, प्रेम और भरोसा बनाए रखें।

6. जीवन के इस नए अध्याय में आप दोनों को ढेर सारी खुशियां मिलें और जीवन भर एक-दूसरे का साथ और प्यार मिले।

7. महकती रहे जिंदगी जैसे हो फूल गुलाब का

बधाई देते हैं आपको शादी की

साथ रहे कायम हमेशा आपका

शादी की बहुत-बहुत बधाई!

8. राम जी ने जोड़ी बनाई ये कमाल,

मचाना जिंदगी भर संग में धमाल,

जी लो ये दिन आज जी भर के दोनों,

फिर रह न जाए कोई दिल में मलाल।

9. बधाई तुझको मेरे यार,

खुशियां हैं आईं तेरे घर-बार,

बांहों में भरकर देते हैं हम बधाई,

शादी मुबारक हो तुझे मेरे भाई।

10. बेटी बनी है आज दुल्हन,

कल वो बहु हो जाएगी,

मायके से भरकर खुशियां,

अपने घर वो ले जाएगी।

ये रही कुछ बेस्‍ट शादी के शुभकामना संदेश, वेडिंग विशेज इन हिंदी, वेडिंग विशेज शायरी और वेडिंग विशेज कोट्स ज‍िन्‍हें आप अपने दोस्‍तों के साथ-साथ अपने र‍िश्‍तेदारों को भी भेज सकते हैं। आप इन्‍हें अपने सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म्स पर संदेश के तौर पर भेज सकते हैं।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article