लाइफस्टाइल

भाभी के लिए DIY राखी वॉच कैसे बनाएं, Crafter Aditi ने शेयर किया वायरल तरीका, मिनटों में होगी शानदार घड़ी तैयार

रक्षाबंधन पर इस बार भाभी के लिए कुछ अलग बनाना है तो DIY राखी वॉच एक प्यारा आइडिया हो सकता है। क्राफ्टर अदिति ने इसे बनाने का आसान तरीका बताया है, जिसे घर पर आसानी से आजमाया जा सकता है।

Image

DIY Rakhi Watch Handmade By Crafter Aditi

DIY Rakhi Watch: रक्षाबंधन आते ही बाजार में राखियों की भरमार हो जाती है, लेकिन हाथ से बनाई चीज की बात ही अलग होती है। अगर इस बार अपनी भाभी के लिए कुछ ऐसा बनाना चाहती हैं जो राखी के साथ काम की चीज भी हो, तो राखी वॉच अच्छा विकल्प है। यह देखने में खूबसूरत है और सामान्य राखी से थोड़ी अलग भी लगती है।

इंफ्लुएंसर और क्राफ्टर अदिति अग्रवाल, जिन्हें Crafter Aditi के नाम से जाना जाता है, ने अपने वीडियो में इसी तरह की DIY वॉच बनाने का तरीका साझा किया है। खास बात यह है कि इसके लिए बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ती। एक साधारण घड़ी के डायल को रिबन, बीड्स, चार्म्स और स्टोन्स के साथ सजाकर इसे राखी जैसा रूप दिया जा सकता है। आप इसे अपनी पसंद और भाभी के व्यक्तित्व के हिसाब से भी कस्टमाइज कर सकती हैं।

क्या-क्या चाहिए?

इसके लिए आपको किसी पुरानी या साधारण वॉच का डायल, रिबन, कुछ बीड्स, चार्म्स और सजावटी स्टोन्स चाहिए। रिबन का चुनाव थोड़ा सोच-समझकर करें, क्योंकि यही पूरी वॉच के लुक को बदल सकता है।

ऐसे बनाएं राखी वॉच

सबसे पहले वॉच के डायल के दोनों तरफ रिबन बांध दें। इसके बाद रिबन पर अपनी पसंद के बीड्स, चार्म्स और स्टोन्स लगा दें। इससे साधारण घड़ी तुरंत राखी जैसे खूबसूरत रूप में बदलने लगेगी।

Crafter Aditi ने गोल्डन डायल के साथ गोल्डन चार्म्स इस्तेमाल किए हैं। अगर आपके पास सिल्वर डायल है, तो सिल्वर चार्म्स लगाए जा सकते हैं। वहीं मल्टी-कलर डायल या रिबन के साथ रंग-बिरंगे चार्म्स भी अच्छे लगेंगे।

रिबन ऐसा चुनें

रिबन की लंबाई के हिसाब से इसे अलग-अलग तरह से बांधा जा सकता है। लंबा रिबन रखने पर आगे या पीछे दोनों तरफ गांठ लगाई जा सकती है। छोटा रिबन रखने पर इसे पीछे की तरफ बांधना आसान रहेगा। अदिति ने पैटर्न वाले रिबन इस्तेमाल करने का सुझाव भी दिया है। इससे राखी वॉच और ज्यादा आकर्षक दिखाई दे सकती है।

अपनी पसंद से सजाएं

इस DIY की सबसे अच्छी बात यही है कि इसमें कोई एक तय डिजाइन जरूरी नहीं है। भाभी को गोल्डन रंग पसंद है तो उसी रंग के चार्म्स लगाएं, रंग-बिरंगी चीजें पसंद हैं तो अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल करें। चाहें तो छोटे दिल, फूल या दूसरे प्यारे चार्म्स भी लगाए जा सकते हैं। यानी इस बार राखी सिर्फ बांधने की चीज नहीं, बल्कि याद के साथ पहनने वाली घड़ी भी हो सकती है।

(डिस्क्लेमर: यह लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध यूट्यूबर अदिति अग्रवाल के वीडियो में बताए गए टिप्स के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें दी गई जानकारी संबंधित क्रिएटर के व्यक्तिगत विचार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत इन टिप्स या दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।)

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article