लाइफस्टाइल

Raksha Bandhan Wishes in Hindi: रक्षाबंधन पर भेजें ये खास शुभकामनाएं, पढ़ते ही चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

Raksha Bandhan 2026 Wishes Images, Photos, Quotes in Hindi: यहां देखें रक्षाबंधन के अटूट रिश्ते पर प्यारे संदेश, कोट्स और स्टेटस, भाई के लिए खास शुभकामनाएं, बहन के लिए भावुक कोट्स और स्टेटस।

Image

रक्षाबंधन की शुभकामनाएं (फोटो: canva)

Raksha Bandhan Wishes Images 2026: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और आपसी रिश्ते को और भी खास बना देता है। यह सिर्फ राखी बांधने का दिन नहीं है, बल्कि उस रिश्ते को याद करने का मौका है, जिसमें बचपन की शरारतें, छोटी-छोटी नोकझोंक और ढेर सारा प्यार छिपा होता है। भाई-बहन का रिश्ता ऐसा होता है, जिसमें चाहे कितनी भी लड़ाई हो जाए, मुश्किल समय में दोनों एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं।

रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती है। वहीं भाई भी अपनी बहन को हमेशा खुश रखने और जरूरत पड़ने पर उसका साथ देने का वादा करता है। इस मौके पर भाई अपनी बहन को कोई प्यारा सा तोहफा भी देता है।

रक्षाबंधन का त्योहार भावनाओं से जुड़ा हुआ है। अगर आप भी इस खास दिन अपने भाई, बहन, दोस्तों या रिश्तेदारों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो प्यारी रक्षाबंधन विशेज, कोट्स, शायरी, फोटोज और स्टेटस भेज सकते हैं। इससे आपके अपनों के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी और त्योहार की खुशी दोगुनी हो जाएगी।

1- रंग बिरंगे मौसम में सावन की घटा छाई,

खुशियों की सौगात लेकर बहन राखी बांधने आई।

बहन के हाथों से सजी आज भाई की कलाई,

हर भाई-बहन को रक्षाबंधन की बधाई।

2- मेरे प्यारे भाई,

यह राखी आपके लिए दुनिया की सारी खुशियां और सफलता लेकर आए।

रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

रक्षाबंधन 2026 की शुभकामनाएं (फोटो: canva)

रक्षाबंधन 2026 की शुभकामनाएं (फोटो: canva)

3- बंधन है प्यारा, रिश्ता न्यारा,

बहन तेरी रक्षा में भाई हमेशा तुम्हारा।

रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई।

Happy Raksha Bandhan Wishes

4- भाई-बहन के प्यार का बंधन

है इस दुनिया में वरदान।

इसके जैसा दूजा कोई न रिश्ता

चाहे ढूंढ लो सारा जहान।

रक्षाबंधन 2026 की शुभकामनाएं।

रक्षाबंधन की शुभकामनाएं (फोटो: canva)

रक्षाबंधन की शुभकामनाएं (फोटो: canva)

5- बहन का प्यार किसी दुआ से कम नहीं होता

वो चाहे दूर भी हो तो गम नहीं होता,

अक्सर रिश्ते दूरियों से फीके पड़ जाते हैं

पर भाई-बहन का प्यार कभी कम नहीं होता।

रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई!

6- जब-जब आता है ये सावन

लाता है राखी का त्योहार मनभावन,

देकर खुशियां भाई-बहना को

रखता है राखी का मान।

रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Raksha bandhan 2026

रक्षाबंधन की शुभकामनाएं (फोटो: canva)

रक्षाबंधन की शुभकामनाएं (फोटो: canva)

7- आया राखी का त्योहार, छाई खुशियों की बहार

एक रेशम की डोरी से बांधा,

एक बहन ने अपने भाई की कलाई पर प्यार।

8- है यह कच्चे धागों का बंधन, टूट के भी कभी नहीं टूट पायेगा,

बंधेगी राखियां सूनी कलाई पर और तिलक माथे पर सज जाएगा,

है ये बंधन एक विश्वास का जिंदगी भर साथ निभाएगा।

9- सावन की रिमझिम फुहार है,

रक्षाबंधन का त्योहार है,

भाई बहन की मीठी सी तकरार है,

ऐसा यह प्यार और खुशियों का त्योहार है.

रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

10- सुख की छाँव हो या गम की तपिश,

मीठी-सी तान हो या तीखी धुन.

उजियारा हो या अंधकार, किनारा हो या बीच धार।

महफिल हो या तन्हाई…

हर हाल में तुम्हारे साथ है तुम्हारा भाई।

Happy Raksha bandhan 2026

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article