लाइफस्टाइल

कार की छत पर जानवर फैला रहे हैं गंदगी? रोकने के लिए अपनाएं ये उपाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2023, 05:36 PM IST

Cleaning Tips: कार के छत पर कुत्तों द्वारा गंदगी फैलाने से अगर आप परेशान हो गए हैं, तो आज हम आपको कुछ खास टिप्स बताएंगे। इन टिप्स की मदद से कार पर जानवरों द्वारा गंदगी फैलाने को रोका जा सकता है। आइए जानते हैं कार की छत पर जानवरों को गंदगी फैलाने से कैसे रोकें?

Image

कार की छत पर जानवरों को गंदगी फैलाने से कैसे रोकें?

KEY HIGHLIGHTS
  • कुत्तों को गंदगी फैलाने से रोकने के लिए कार को करें स्लिपरी चीजों से कवर
  • प्रोटेक्शन कवर लगाने से जानवर नहीं फैलाएंगे गंदगी
  • बजट कम है तो कार पर लगाएं प्लास्टिक की स्पाइक्स


Cleaning Tips: अधिकतर कॉलोनी, सोसायटीज में कुत्तों-बिल्ली का कहर रहता है। अवारा कुत्तो-बिल्ली से कई लोग काफी ज्यादा परेशान रहते हैं। खासतौर पर उन लोगों को कुत्तों-बिल्ली से अधिक परेशानी होती है, जिनके कार की छत पर बैठकर ये जानवर आराम करते हैं। आराम करना तो फिर भी हजम हो जाता है, लेकिन जब ये जानवर आपके कार की छत पर गंदगी फैला देते हैं तो काफी ज्यादा गुस्सा आता है। ऐसी स्थित से बचने के लिए आपको इन जानवरों को भगाने या फिर मारने की जरूरत नहीं, बल्कि आप कुछ आसान से उपायों को अपनाकर कार पर जमा गंदगी को फैलने से रोक सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

जानवरों को कार की छत पर गंदगी फैलाने से कैसे रोकें?

कार को करें स्लिपरी चीजों से कवर

कार को अगर आप खुले में रखते हैं तो इसे कवर करना बिल्कुल भी न भूलें। खुले में कार छोड़ने पर जानवर इसपर बैठकर गंदगी फैला सकते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए कार को हमेशा किसी चिकनी या फिर स्लिपरी चीजों से कवर करके रखें। ऐसा करने से जानवरों को कार की छत पर चढ़ना मुश्किल हो जाए। साथ ही आपके कार पर खरोंच भी नहीं आएगी।

प्रोटेक्शन कवर लगाएं

कार पर जानवरों को गंदगी फैलाने से रोकने के लिए कार प्रोटेक्शन कवर लगाएं। मार्केट में कई ऐसे प्रोटेक्शन कवर आपको आसानी से मिल सकते हैं। इन प्रोटेक्शन कवर को आप रूफ या बोनट पर आसानी से बेल्ट की मदद से बांध सकते है। इस तरह की नुकीली कवर पर जानवर चढ़ने से डरते हैं। इससे कार पर गंदगी फैलने से रोका जा सकता है।

कम बजट है तो लगाएं प्लास्टिक की स्पाइक्स

अगर आपका बजट थोड़ा कम है तो कुत्तों या फिर किसी भी तरह के जानवर को कार पर चढ़ने से रोकने के लिए प्लास्टिक स्पाइक्स लगवाएं। यह काफी किफायती होता है। मार्केट में सिर्फ 200 से 500 के बीच में यह आपको आसानी से मिल सकता है। इसे आप एडहेसिव की मदद से चिपका सकते हैं। इससे जानवर आपके कार पर गंदगी नहीं फैलाएंगे।

कार स्प्रे करें इस्तेमाल

कार पर जानवरों को गंदगी फैलाने से रोकने के लिए आप कार स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं। कार स्प्रे लगाने से जानवर कार के आसपास नहीं भटकते हैं। मार्केट में कई तरह के नॉन अल्कोहल बेस्ड स्प्रे आसानी से मिल जाते हैं। इसके अलावा आप व्हाइट विनेगर भी कार के आसपास छिड़क सकते है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article