लाइफस्टाइल

Waxing At Home: कम होगा दर्द, पार्लर जाने की बजाय घर पर करें वैक्सिंग, जानें वैक्स करने का सही तरीका

How To Wax At Home (घर पर वैक्सिग कैसे करें): आज के समय में हर किसी के पास पार्लर जाने का समय नहीं होता है और बार-बार पैसे खर्च करना भी जेब के लिए भारी पड़ जाता है। ऐसे में आप घर पर ही वैक्सिंग कर सकती हैं। इससे दर्द भी कम होगा और पैसे भी बच जाएंगे।

Image

how to wax at home in hindi

How To Wax At Home: हाथों से लेकर पैरों तक शरीर पर मौजूद बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग को सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन, अगर आप इस पर ज्यादा पैसे और समय खर्च नहीं करना चाहती हैं, तो आप इसे घर पर आजमा कर देख सकती हैं। यहां हम आपको घर पर ही वैक्सिंग करने के तरीका और सामग्री के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। इससे आपका काम काफी हद तक आसान हो जाएगा और मिनटों में आपको क्लियर स्किन मिलेगी।

वैक्सिंग की सामग्री-

वैक्स, वैक्स हीटर, वैक्सिंग स्ट्रिप्स, स्पैचुला, टैल्कम पाउडर, एलोवेरा जेल।

वैक्सिंग करने की विधि-

वैक्स करने के लिए सबसे पहले अपनी त्वचा को अच्छी तरह साफ करें और सुखा लें। अब उस पर हल्का टैल्कम पाउडर लगाएं, जिससे वैक्स त्वचा पर अच्छे से चिपके।

वैक्स को वैक्स हीटर या माइक्रोवेव में गुनगुना करें। ध्यान रखें कि वैक्स ज़्यादा गरम न हो, वरना स्किन जल सकती है।

स्पैचुला की मदद से वैक्स को बालों की दिशा में लगाएं। वैक्स ज्यादा मोटी परत में न लगाएं, पतली परत ही पर्याप्त होती है।

अब वैक्स के ऊपर स्ट्रिप या सूती कपड़ा रखें, हाथ से दबाएं और फिर एक ही झटके में बालों की उल्टी दिशा में खींच लें।

वैक्स हटने के बाद त्वचा पर बचे अवशेष को साफ करने के लिए गीले कपड़े से पोछें या वैक्स रिमूवर यूज़ करें।

अंत में त्वचा को मॉइस्चराइज़र या एलोवेरा जेल से हाइड्रेट करें ताकि जलन और रैश से बचाव हो।

ध्यान दें-

वैक्स करने से पहले पैच टेस्ट ज़रूर करें। इतना ही नहीं खुले घाव, रैश या सनबर्न वाली स्किन पर वैक्स न करें।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article