लाइफस्टाइल

Plant Home Decor: होम डेकोर के लिए वाटर प्लांट हैं सबसे बेस्ट, घर को देंगे क्लासी लुक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 24, 2022, 06:02 PM IST

कई ऐसे प्लांट होते हैं जिन्हें मिट्टी की जगह पानी में लगाया जाता है। जिसकी वजह से आप इसे अपने घर के अंदर लगा सकते हैं। इससे आपका घर भी क्लासी लगेगा और पॉजीटिव एनर्जी घर में बनी रहेगी। इस एनर्जी को बरकरार रखने के लिए आपको इन प्लांट्स को अपने घर में जरूर लगाना चाहिए।

Image

प्लांट्स से सजाएं अपना घर

KEY HIGHLIGHTS
  • वाटर प्लांट से दें घर को नेचुरल टच
  • होम डेकोर के लिए इस्तेमाल करें इनडोर प्लांट
  • होम डेकोर के लिए बेस्ट हैं वाटर प्लांट

Home Decor: आजकल लोग घर की डेकोरेशन के लिए इनडोर और आउटडोर प्लांट का इस्तेमाल सबसे ज्यादा करते हैं। जिसके कारण घर की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाती है। ज्यादातर लोग अपने घर के बाहर और बालकनी में ये प्लांट लगाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो घर के अंदर भी प्लांट लगा सकते हैं। इससे लिविंग रूम, बैडरूम, किचन और ज्यादा अट्रैक्टिव लगेगी।

अगर चाहते है आप अपने घर को नेचुरल टच देना तो ये वाटर प्लांट होम डेकोर के लिए सबसे बेस्ट हैं।

बेम्बू प्लांट से करें होम डेकोर

होम डेकोर के लिए बेम्बू प्लांट एक सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इस प्लांट की सबसे अच्छी बात ये है कि, इसकी देखरेख आप बहुत आसानी से कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसे कहीं भी रख सकते हैं। चाहे वो किचन में हो, बेडरूम हो या फिर लिविंग रूम। इसको लगाने से ना केवल आपके घर की खूबसूरती बढ़ेगी। बल्कि इससे आपके घर में हमेशा शांति बनी रहेगी।

घर पर लगाएं फिलोडेनड्रोन

फिलोडेनड्रोन एक ऐसा प्लांट है जिसको इस्तेमाल करके आप अपने घर का कोई भी कोना सजा सकते हैं। आप चाहे तो इसे हैंग भी कर सकते हैं। खासकर लिविंग रूम में जिससे आपके लिविंग रूम का लुक ही चेंज हो जाएगा। इसको आपको एक कांच के जार में लगाना होगा। उसके बाद हर 3 से 4 दिनों में इसका पानी चेंज करना होगा। इसको लगाने की खास बात ये भी है कि, ये पूरे घर में पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाता है और नेगिटिविटी को कम करता है।

पोथोस प्लांट भी है इनडोर वाटर प्लांट

आप चाहे तो अपने घर के अंदर पोथोस प्लांट लगा सकते हैं। इसके पत्ते हार्ट शेप के होते हैं और दो कलर में दिखाई देते हैं। इसे लगाने की सबसे अच्छी जगह है आपका बेडरूम। क्योंकि ये ऑक्सीजन लेवल को मेंटेन करके रखता है। ऐसे में आप इसे उस एरिया में लगाएंगे तो आपको प्यूरिफायर की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कोलियस प्लांट

आप घर की डेकोरेशन के लिए कई सारे प्लांट खरीदते हैं। आज इसे ट्राई करके देखिए इसको लगाने से आपका घर ट्रांसफॉर्म हो जाएगा। इसकी कलरफुल पत्तियां आपके घर के कोने को सजाने का काम करेंगी। ऐसे में आप इसे और अच्छा दिखाने के लिए कांच के जार में लगाएं और इसके आसपास मिर्ची लाइट लगा दें। इससे ये और ज्यादा खूबसूरत हो जाएगा।

होमे डेकोर के लिए आप और भी कई सारी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन जो बेहतरीन लुक आपके घर को ये प्लांट देंगे। शायद ही कोई और डेकोर आइटम वो कर पाएगा। क्योंकि इससे आपके घर में जान आ जाएगी। इसलिए आप इनके अलावा और भी कई सारे प्लांट को ट्राई करें और घर पर जरूर लगाए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article