लाइफस्टाइल

Home Decor Tips: कम बजट में अपने घर को बनाएं ड्रीम हाउस, इन टिप्‍स को करें फॉलो

Home Decoration : घर लेना और उसे सजाना हर किसी का सपना होता है। जिसके लिए लोग काफी पैसा खर्च करते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स और तरीके बताएंगे। जिनके जरिए आपका ड्रीम होम भी तैयार हो जाएगा और आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे, तो चलिए जानते हैं इसके कुछ आसान तरीके।

Image

आसान हैं ये बजट फ्रेंडली होम डेकोर टिप्स

KEY HIGHLIGHTS
  • कम बजट में घर सजाने के हैं कई ऑप्शन
  • आसपास के मार्केट ही नहीं ऑनलाइन भी सर्च करें चीजें
  • ईको फ्रेंडली बनाएं अपने घर को, ध्यान से चुनें सामान

Home Decoration : खूबसूरत आशियाना लेने का सपना हर कोई देखना पसंद करता है। जिसको पूरा करने के लिए सभी काफी मेहनत करते हैं और जब वो तैयार हो जाता है तो मुश्किल आती है उसे सजाने में। लेकिन आपको किसी तरह की कोई टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आप कम बजट में अपना घर तैयार कर सकते हैं। जिसके लिए आपको बस कुछ चीजों का खास ध्यान रखना होगा। घर के लिए सामान खरीदते समय ये जरूर ध्यान रखें कि चीजें ऐसी हों जो न सिर्फ आपकी पॉकेट बल्कि पर्यावरण के लिए भी फ्रेंडली हो। बहुत ज्यादा कार्विंग वाला सामान खरीदने से बचें, क्योंकि कुछ समय बाद उसमें डस्ट जम जाती है। आसपास के मार्केट के साथ ही ऑनलाइन विकल्प देखना न भूलें। आजकल ऑनलाइन पर कई अच्छे और सस्ते विकल्प आपको मिल जाएंगे। चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो बातें जिसके जरिए आपका घर और ज्यादा खूबसूरत बन जाएगा।

मेन गेट की डेकोरेशन

मेन गेट आपके घर का सबसे अहम फेस होता है। ऐसे में इसे अच्छे से सजाकर रखना बेहद जरूरी हो जाता है। जिसके लिए आप फूलों या मिट्टी से बने डेकोरेशन पीस खरीद सकते हैं। हैंगिंग विंड चाइम जिन्हें आप वेस्ट मेटेरियल से घर पर ही बना सकते हैं। इंडोर प्लांट लगा सकते हैं। इससे भी आपका मेनगेट काफी अच्छा दिखाई देगा।

लिविंग रूप का नया लुक करें तैयार

अगर आपके पास अलग-अलग पेंट कराने का बजट नहीं है तो इसके लिए आप सारी दीवारों को एक ही कलर में करा लें। अगर ऐसा भी नहीं हो सकता तो ऑनलाइन मिलने वाले वॉलपेपर को मंगवाए और उसे दीवार पर अच्छे से लगाएं। इससे आपकी वॉल काफी अच्छी दिखाई देगी। इसी के साथ आपका पैसा भी कम खर्च होगा। अगर कमरा या लीविंग स्पेस छोटा है तो लाइट कलर का पेंट और वॉलपेपर पसंद करें। इससे स्पेस ज्यादा लगता है। अगर आपके बजट में हो तो आप मिरर वॉल पैनल लगवाएं। इससे भी स्पेस बड़ा नजर आता है।

सोफे चेंज करें

अपने घर को नया लुक देने के लिए आपको सोफे चेंज तो करने ही होंगे। लेकिन नए सोफे खरीदकर नहीं बल्कि उनके कवर चेंज करके। ऐसा करने से आपके सोफे भी नए हो जाएंगे और आपके घर को एक नया लुक भी मिल जाएगा। आजकल बाजार और ऑनलाइन दोनों में ही स्ट्रेचेबल फैब्रिक के कई विकल्प मौजूद हैं। ये कवर पलक झपकते ही आपके सोफे का आकार ले लेता है। खास बात ये है कि इसमें नीचे की ओर इलास्टिक होती है, जिसके कारण ये बार बार गिरता नहीं है, फिक्स ही रहता है।

किचन में करें बदलाव

किचन में कई चीजें ऐसी होती हैं जो इधर-उधर बिखरी हुई रहती हैं। जिसको संभालने के लिए आप ऑर्गेनाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक छोटा प्लांट लगा सकते हैं। किचन में वॉल पेपर लगा सकते हैं। इससे आपकी किचन साफ सुथरी दिखाई देगी। ऐसी और भी कई चीजें हैं जिसका इस्तेमाल करके आप अपने घर को सजा सकते हैं साथ ही आप इसे अपने बजट में खरीद सकते हैं। इससे ना ही आपके ऊपर ज्यादा भार पड़ेगा और ना ही आपका घर सजाने का सपना अधूरा रहेगा।

यह है बेस्ट विकल्प

घर को सजाने का सबसे अच्छा विकल्प हैं पौधे। जी हां, इंडोर और आउटडोर प्लांट्स से आप अपने पूरे घर को नया लुक दे सकते हैं। आजकल हैंगिंग पॉट्स के भी कई विकल्प उपलब्ध हैं। पौधे न सिर्फ आपके घर को सुंदरता देंगे, बल्कि ये घर में पॉजिटिव एनर्जी भी भर देंगे। ध्यान रहे हरियाली हमेशा से ही हर किसी के मन को सुकून देती है। ऐसे में पौधे होम डेकोरेशन का बेस्ट विकल्प हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article