लाइफस्टाइल

Christmas 2022 : जा रहे हैं क्रिसमस पार्टी में इन बातों का रखें खास ध्यान, लुक को यूं लगाएं चार चांद

Christmas day 2022 : क्रिसमस पार्टी में फैशन के नए चलन के साथ खुद को लोगों से अलग दिखाने के लिए कुछ बेहतरीन सुझावों को अपनाया जा सकता है, जिन्हें फॉलो करके आप अपने लुक को सबसे हटकर दिखा सकते हैं। क्रिसमस पार्टी में ड्रेसिंग पर खास ध्यान देकर आप अपने लुक को अपग्रेड कर सकती हैं और बन सकती हैं पार्टी की शान।

Image

क्रिसमस पार्टी में स्टाइलिश लुक के लिए आजमाएं ये टिप्स

KEY HIGHLIGHTS
  • क्रिसमस पार्टी में आपको आकर्षक लुक देंगें ये आइडियाज
  • पोशाकों के चयन के लिए यूं प्लान करेंगे तो दिखेंगे सबसे अलग
  • क्रिसमस पार्टी में अपने लुक को ऐसे बनाएं कुछ हटके

Christmas eve 2022 : क्रिसमस साल का आखिरी त्यौहार है, जो भारत में भी काफी जोरों शोरों से मनाया जाता है। क्रिसमस पर गिफ्ट देने या विश करने के अलावा ड्रेस के लिए भी प्लानिंग शुरू हो जाती है। क्रिसमस पार्टी में सबसे अच्छा दिखना सबकी चाहत होती है ।पार्टी में क्रिसमस ट्री को बहुत शानदार तरीके से सजाया जाता है। सभी एक दूसरे के लिए गिफ्ट ले जाते हैं और पार्टी में जाने से पहले आपको अपने ड्रेस पर खास ध्यान देना आकर्षक बना सकता है। साल का आखिरी महीना और महीने के आखिरी दिनों में हमारा बजट तो बिगड़ ही जाता है। इसलिए आप कुछ ऐसा भी पहन सकती हैं, जो आपके पास पहले से मौजूद हो लेकिन नई स्टाइलिंग के साथ।

लॉन्ग स्वेटर को बूट के साथ पहनें

आप अपने किसी ढीले ढाले और लॉन्ग स्वेटर को बूट के साथ मैच करके पहन सकती हैं। आप अपने भाई या पापा के स्वेटर को भी ट्राई कर सकती हैं, लेकिन इसके साथ मैचिंग बेल्ट लगाना जरूरी है, जिससे कि यह ना पता चले कि आपने किसी और की ड्रेस पहनी है। यह तरीका एक स्टाइलिश लुक देने में भी आपकी मदद कर सकता है।

विंटर पार्टी वियर-

क्रिसमस पार्टी में अपने लुक के अलावा सेहत का भी ख्याल रखें। वन पीस पर लॉन्ग कोट पहने, साथ में ड्रेस की मैचिंग स्क्वार्टिंग भी पहन सकते हैं यह आपकी लुक में चार चांद लगाने का काम करेगा। दिसंबर का महीना ठंडा होता है तो ऐसे में आप क्रिसमस के दिन रेड स्वेटर और ब्लैक जींस पहन काफी अच्छी नजर आएंगी या आपको बढ़िया लुक देने के साथ-साथ ये आपको ठंड से भी बचाएगा।

जैकेट के साथ लॉन्ग ड्रेस-

अगर आप पार्टी में सिंपल लेकिन क्लासी लुक चाहती हैं तो इस लुक पर फोकस कर सकती हैं रेड लॉन्ग ड्रेस पर रेड हिल्स और ब्लू जैकेट आपको बेहद आकर्षक लुक देगा। ‌या फिर आप क्रॉप टॉप के साथ ट्राउजर्स या स्कर्ट भी ट्राई कर सकती हैं। इसपर जैकेट पहने और आप पार्टी के लिए तैयार हैं।

वहीं अगर आप ट्रेडिनल लुक अपनाना चाहती हैं, तो आप पार्टी के लिए इंडियन वेयर भी ट्राई कर सकती हैं।आप जींस और क्रॉप टॉप के साथ साड़ी पहनें ये आपको सबसे अलग दिखाएगा और ये बेहद आरामदायक भी रहेगा। साड़ी के साथ ओवरकोट मैच करके, बेल्ट भी लगा सकती हैं। यह आपको इंडियन और वेस्टर्न दोनों का ही लुक देगा, जो आपको अन्य लोगों से अलग बनाने के साथ-साथ शानदार भी दिखाने का काम करेगा। ‌

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article