लाइफस्टाइल

Vivek Bindra Motivational Quotes: बनना है भीड़ से अलग तो गांठ बांध लें विवेक बिंद्रा की ये बातें, कदम चूमेगी सफलता

Vivek Bindra Motivational Quotes in Hindi: विवेक बिंद्रा के ये मोटिवेशनल कोट्स आपको निश्चित तौर पर सफल बना सकते हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप इन बातों को पूरी ईमानदारी से अपने ऊपर लागू करें। वैसे भी अगर आपमें आसमान छूने की भूख है तो मोटिवेशन की छोटी सी चिंगारी आपके अरमानों को पंख दे सकती है।

Image

विवेक बिंद्रा के मोटिवेशनल कोट्स

Vivek Bindra Inspirational thoughts for Success: विवेक बिंद्रा बड़ा बिजनेस के फाउंडर होने के साथ ही एक पॉपुलर मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। सोशल मीडिया में बड़ी संख्या में लोग विवेक बिंद्रा को फॉलो करते हैं। विवेक बिंद्रा खास तौर पर युवाओं के साथ ऐसे विचार शेयर करते रहते हैं जो उन्हें लक्ष्य़ तक पहुंचने में मदद कर सकते हैं। यहां हम सोशल मीडिया से विवेक बिंद्रा के कुछ ऐसे मोटिवेशनल कोट्स लाए हैं जिन्हें जो किसी को भी सफलता के शिखर तक पहुंचाने में मदद कर सकते हैं:

Vivek Bindra Motivational Quotes for Success in Hindi

1. क्यों डरते हो सोचकर कि जिंदगी में क्या होगा, कुछ नहीं होगा तो तजर्बा होगा।

2. अगर आप काम ना करने के बहाने ढूंढ़ सकते हो, तो काम करने के बहाने भी ढूंढ सकते हो।

3. वही हकदार है कि नारों का, जो बदल दे बहाव धारों का।

4. प्रॉब्लम पर ध्यान दोगे तो गोल दिखना बदं हो जाएगा, गोल पर ध्यान दोगे तो प्रॉब्लम छोटी लगने

लगेगी।

5. बड़े निर्णय लेते वक्त डरना गलत बात नहीं है, लेकिन डर के कारण निर्णय ही न लेना गलत है।

6. रुकावटें आती हैं सफलता की राह में, यह कौन नहीं जानता, फिर भी मंजिल वही पाता है जो कभी हार नहीं मानता।

7. भीड़ भ्रम पैदा करती है।

8. शिक्षा से अच्छा दोस्त दुनिया में कोई नहीं होता।

9. मैदान में हारा व्यक्ति फिर से जीत सकता है, लेकिन मन से हारा व्यक्ति कभी नहीं जीत सकता।

10. जिंदगी की राहों में जो मुश्किलों से लड़ रहा है, सफलता की रेस में वही आगे खड़ा है।

11. जिस दिन से सही सवाल पूछने लग जाओगे, उस दिन से बिजनेस में तूफान ले आओगे।

12. अगर पहले प्रीपेयर नहीं किया, तो बाद में जिंदगी भर रिपेयर करना पड़गेगा।

13. सपना देखना कभी न छोड़ें, जिस दिन आप सपने देखना छोड़ देंगे, उस दिन समझ लेना कि आप हार गए।

14. बिना गिरे संभला कौन है और बिना लड़े जीता कौन है।

15. जहां तक रास्ता दिख रहा है, वहां तक चलो, उससे आगे का रास्ता वहीं पहुंचकर दिखेगा।

16. खुद को मत बदलो किसी को दिखाने के लिए, खुद को बदलो सिर्फ लक्ष्य को पाने के लिए।

17. अपने आप कुछ नहीं होगा, कुछ तो करना पड़ेगा; जीतने के लिए आपको थोड़ा तो लड़ना पड़ेगा।

18. मैं कभी हारता नहीं, या तो जीतता हूं या सीखता हूं।

19. जो भीड़ के पीछे चलते हैं, वो सिर्फ रास्ता जानते हैं; जो अकेले चलते हैं, वो नया रास्ता बनाते हैं।

20. जब तक आप अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर नहीं निकलेंगे, तब तक कुछ बड़ा हासिल नहीं होगा।

21. सोच बदलो, जिंदगी बदल जाएगी।

22. हर दिन खुद को बेहतर बनाओ, सफलता खुद चलकर आएगी।

23. लक्ष्य पर फोकस करो, बाकी सब अपने आप सही हो जाएगा।

24. मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे।

25. जो लोग अपने लक्ष्य के लिए जुनून रखते हैं, वही इतिहास बनाते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article