Virat-Anushka Parenting Tips: क्रिकेट के महानायक विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा न सिर्फ़ अपने करियर, बल्कि पेरेंटिंग के लिए भी काफी चर्चा में रहते हैं। दोनों ने अपनी बेटी वामिका तो नन्हें अकाय को बेहद प्यार और संयम के साथ पालने का तरीका चुना है। जो हर पेरेंट को अपने बच्चों की परवरिश में शामिल करनी ही चाहिए। ऐसे में यहां देखें उनकी पेरेंटिंग से जुड़ी 5 खास बातें, जो हर मां-बाप के लिए मददगार साबित हो सकती हैं।
Parenting Tips To Follow
बच्चे को नेचर से जोड़ें
विराट और अनुष्का अक्सर वामिका को प्रकृति के करीब ले जाते हैं। उन्होने कई बार सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वे नेचर के बीच में बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते और उन्हें प्रकृति के प्रति प्रेम की भावना जागृत करवाते नजर आए हैं। वे मानते हैं कि बच्चों को पार्क, बाग़ और प्राकृतिक स्थानों पर ले जाने से उनका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है।
क्वालिटी टाइम देना है जरूरी
भले ही दोनों के पास व्यस्त शेड्यूल हो, लेकिन वे वामिका के साथ क्वालिटी टाइम ज़रूर बिताते हैं। अनुष्का ने कई इंटरव्यू में कहा है कि बच्चे के साथ समय बिताना और उनकी छोटी-छोटी बातों को सुनना बेहद ज़रूरी है।
सोशल मीडिया से दूरी
विराट और अनुष्का ने आज तक बच्चों का चेहरा सोशल मीडिया पर नहीं दिखाया है। उनका मानना है कि बच्चों को सोशल मीडिया की चकाचौंध से दूर रखकर उन्हें सामान्य जीवन जीने देना चाहिए। दोनों ही बच्चों को वे बहुत सिंपल और नॉर्मल अंदाज से पाल रहे हैं, जैसे वे दोनों बड़े हुए हैं। एक स्टार किड की तरह नहीं बल्कि सामान्य बच्चों की तरह जो बहुत जरूरी है।
अनुशासन का महत्व
दोनों बच्चों को संस्कार और अनुशासन सिखाने पर ज़ोर देते हैं। विराट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बच्चों को छोटी उम्र से ही अच्छे संस्कार देना ज़रूरी है, ताकि वे बड़े होकर ज़िम्मेदार बनें। ऐसे में दोनों बच्चों को अपनी संस्कृति, परिवार से जोड़े रखने पर खास ध्यान देते हैं।
संतुलन बनाएं रखें
विराट और अनुष्का ने हमेशा परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाया है। वे मानते हैं कि बच्चे के लिए माता-पिता का साथ और प्यार सबसे ज़रूरी होता है।
हर मां-बाप को विराट और अनुष्का से ये वाली पेरेंटिंग के गुण सीखने ही चाहिए। इन सिंपल बातों में बच्चों का जीवन अच्छे के लिए बदल देने की शक्ति होती है।
