लाइफस्टाइल

मुसाफिर कैफे जैसी वाइब देता है विक्रांत मैसी का घर, जहां हर कोना कहता है एक कहानी

Vikrant Massey House: विक्रांत मैसी का मध आइलैंड वाला घर सिर्फ एक सेलिब्रिटी होम नहीं है, बल्कि ये सादगी, आराम और खूबसूरत डिजाइन का बेहतरीन उदाहरण है।

Image

मुसाफिर कैफे जैसी वाइब देता है विक्रांत मैसी का घर

Vikrant Massey House: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी सुर्खियों में हैं। हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज मुसाफिर कैफे में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए विक्रांत लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे मुंबई के मध आइलैंड (Madh Island) में स्थित विक्रांत मैसी के घर के बारे में जो लग्जरी बंगले से ज्यादा एक शांत और खूबसूरत कैफे जैसा महसूस कराता है। समुद्र की लहरों के बीच बसा यह आशियाना गर्म रंगों, खूबसूरत सजावट और आरामदायक कोनों से भरा हुआ है। विक्रांत अपनी पत्नी शीतल ठाकुर और बेटे के साथ इस खूबसूरत घर में रहते हैं, जहां हर कोने में एक अलग कहानी नजर आती है।

अगर आपको बोहो स्टाइल, नेचर से जुड़ी सजावट और शांत माहौल पसंद है, तो विक्रांत मैसी का यह घर आपको काफी इंस्पायर कर सकता है। यहां की बालकनी से लेकर लिविंग रूम तक हर जगह एक कैफे जैसी गर्माहट महसूस होती है।

समुद्र किनारे बसा विक्रांत मैसी का सपनों का घर

विक्रांत मैसी ने साल 2020 में अपने सपनों का घर खरीदा था। इसके बाद साल 2021 में उन्होंने अपने इस नए आशियाने में कदम रखा। मुंबई के मध आइलैंड में स्थित यह घर अरब सागर के खूबसूरत नजारों से घिरा हुआ है। घर की सबसे खास जगह इसकी बड़ी बालकनी है, जहां से समुद्र का शानदार नजारा दिखाई देता है। करीब 180 डिग्री व्यू वाली यह बालकनी परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए एक परफेक्ट जगह है। यहां रखे पौधे, आरामदायक कुर्सियां और शांत वातावरण इसे किसी खूबसूरत वेकेशन स्पॉट जैसा एहसास देते हैं।

घर के अंदर दिखता है बोहो स्टाइल का जादू

जैसे ही आप विक्रांत मैसी के घर के अंदर प्रवेश करते हैं, आपको बोहो थीम की खूबसूरती नजर आने लगती है। घर में इस्तेमाल किए गए हल्के और प्राकृतिक रंग इसे काफी आरामदायक बनाते हैं। लिविंग रूम में अर्थी टोन यानी मिट्टी से जुड़े रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जो घर को एक गर्म और सुकून भरा माहौल देते हैं। दीवारों पर लगी कलाकृतियां, किताबों से भरी अलमारियां और खूबसूरत फर्नीचर इस जगह को किसी मॉडर्न इंडी कैफे जैसा लुक देते हैं। बड़ी खिड़कियों और बालकनी से आती प्राकृतिक रोशनी पूरे कमरे को और भी खूबसूरत बना देती है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बच्चों में पेंसिल चबाने की आदत कैसे छुड़ाएं

डाइनिंग एरिया देता है कैफे वाली फील

विक्रांत और शीतल के घर का डाइनिंग एरिया भी बेहद खास है। यहां रखा बड़ा लकड़ी का डाइनिंग टेबल पूरे स्पेस को एक कैफे जैसी फील देता है। लकड़ी की चीजों और प्राकृतिक सजावट का इस्तेमाल घर को काफी शांत और खूबसूरत बनाता है। यह जगह सिर्फ खाना खाने के लिए नहीं, बल्कि परिवार के साथ बैठकर बातचीत करने और यादगार पल बिताने के लिए भी एक परफेक्ट कोना है। घर की सजावट यह दिखाती है कि खूबसूरत जगह बनाने के लिए बहुत ज्यादा चमक-दमक की जरूरत नहीं होती, बल्कि सही डिजाइन और सोच ज्यादा मायने रखती है।

छोटे-छोटे कोने बनाते हैं घर को खास

इस घर की खूबसूरती सिर्फ बड़े हिस्सों में नहीं, बल्कि छोटी-छोटी चीजों में भी दिखाई देती है। घर में कुछ ऐसे पर्सनल कोने हैं जहां विक्रांत और शीतल अक्सर तस्वीरें लेते नजर आते हैं। अलमारी और दीवार के बीच बनी छोटी सी जगह भी बेहद खास लगती है। यह बताती है कि घर के हर कोने को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो वह भी आकर्षण का केंद्र बन सकता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article