लाइफस्टाइल

Vijay Diwas 2023 Wishes: उनके हौसले का भुगतान क्या करेगा कोई... विजय दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरे ये बधाई संदेश और फोटो

Vijay Diwas 2023 Wishes: विजय दिवस के मौके पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, प्रियजनों और करीबियों को विजय दिवस से संबधित मैसेजेस, विशेज, कोट्स, स्टेटस, फोटो आदि भेजकर देश के वीर जवानों से श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

Image

Vijay Diwas 2023 Wishes: विजय दिवस पर भेजें देशभक्ति से भरे ये बधाई संदेश और फोटो।

Vijay Diwas 2023 Wishes: 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत की याद में हर साल 16 दिसंबर को भारत में विजय दिवस (Vijay Diwas) मनाया जाता है। भारत ने पाकिस्तान से 13 दिनों तक युद्ध लड़ने के बाद जीत हासिल की थी। हमें युद्ध में लड़ने वाले निडर सैनिकों के बलिदान को नहीं भूलना चाहिए। विजय दिवस (Vijay Diwas 2023) का दिन युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ देश के लिए हमारे सशस्त्र बलों के साहस, समर्पण और बलिदान को याद दिलाने का सही अवसर है। इस दिन को मनाने का सबसे अच्छा तरीका ये है कि हम अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, प्रियजनों और करीबियों को विजय दिवस से संबधित मैसेजेस (Vijay Diwas Messages), विशेज (Vijay Diwas Wishes), कोट्स (Vijay Diwas Quotes), स्टेटस (Vijay Diwas Status), फोटो (Vijay Diwas Photo) आदि भेजकर देश के वीर जवानों से श्रद्धांजलि दे सकते हैं। इसी को लेकर आज हमने आपके साथ विजय दिवस से संबंधित शानदार कोट्स, शायरी, मैसेजेस फोटो शेयर किए हैं, जिन्हें आप यहां से कॉपी करके भेज सकते हैं।

विजय दिवस 2023 कोट्स, विशेज (Vijay Diwas 2023 Quotes, Wishes in Hindi)

उनके हौसले का भुगतान क्या करेगा कोई

देश पर उनकी शहादत का कर्ज उधार है

आप और हम इसलिए खुशहाल हैं क्योंकि

सीमा पे सैनिक शहादत को तैयार हैं

विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Vijay Diwas

Vijay Diwas

जब आंख खुले तो धरती भारत की हो

जब आंख बंद हो तो यादें भारत हिन्दुस्तान की हो

हम मर भी जाएं तो कोई गम नहीं लेकिन

मरते वक्त मिट्टी भारत की हो

विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Vijay Diwas Images 2023

Vijay Diwas Images 2023

आओ झुकर सलाम करें उनको

जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है,

खुशनसीब हैं वो जिनका

खून देश के काम आता है

विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

मेरे शरीर से आती है वतन की मिट्टी की खुशबू,

दुश्मनों को चटाता हूं धूल,

आसमान को भी भर लूं मुट्ठी में,

मैं रेगिस्तान में भी खिला दूं फूल,

विजय दिवस की शुभकामनाएं

Vijay Diwas Photo 2023

Vijay Diwas Photo 2023

कुछ नशा तिरंगे की आन का है

कुछ नशा मातृभूमि की शान का है

हम लहरायेंगे हर जगह यह तिरंगा

नशा ये हिंदुस्तान की शान का है

विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है,

उछल रहा है जमाने में नाम-ए-आजादी।

विजय दिवस की शुभकामनाएं

Vijay Diwas Quotes 2023

Vijay Diwas Quotes 2023

मुझे तन चाहिए न धन चाहिए

बस अमन से भरा ये वतन चाहिए

जब तक जिंदा हूं मातृभूमि का रहूं

और जब मरू तो तिरंगा कफन चाहिए

विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

भरी जवानी में मां के चरणों में,

कर दिया अपने प्राणों का समर्पण,

रहेंगे हमारे दिलों में वो,

शब्दों से करता हूं श्रद्धा सुमन अर्पण

विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Vijay Diwas Quotes

Vijay Diwas Quotes

हम खून से लिखेंगे कहानी वतन मेरे

करें कुर्बान तुझपर ये जवानी वतन मेरे

दिली ख्वाहिश नहीं कोई मगर ये इल्तिजा है

हमारे हौसले पा जाये मानी वतन मेरे

विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Vijay Diwas Wishes

Vijay Diwas Wishes

जो देश के लिए शहीद हुए,

उनको मेरा सलाम है,

अपने खून से जिसने जमीं को सींचा,

उन बहादुरों को सलाम है।

विजय दिवस की शुभकामनाएं

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article