लाइफस्टाइल

Veg Biryani recipe in Hindi: शानदार सनडे को बनाएं और लाजवाब देखें डिनर में वेज बिरयानी बनाने की आसान रेसिपी, आज ही करें ट्राई

Biryani veg recipe (वेज बिरयानी की रेसिपी): सनडे की शाम को और रंगीन बनाना है तो इस प्यारे मौसम में स्नैक्स या डिनर के तौर पर बिरयानी बनाने का प्लान जरूर कर लीजिए। देखें घर पर आप लजीज रेस्टोरेंट जैसी वेज बिरयानी के जायके का आनंद कैसे ले सकते हैं।

Image

veg biryani recipe in hindi biryani rice veg how to make dinner lunch recipes veg donne biryani

Veg Biryani Recipe in Hindi (वेज बिरयानी रेसिपी): रविवार का आराम वाला दिन है, और मौसम भी बहुत सुहाना है (Recipe in Hindi) अब इस प्यारे से मौसम में कुछ बेहतरीन बनाकर खाने का मन है। तो बिरयानी (Biryani recipe) बनाना एकदम बेस्ट हो सकता है, जायकेदार बिरयानी बनाने के लिए आपको बस इन आसान स्टेप्स को फॉलों करना होगा। और बस आपकी लजीज मसालेदार वेज बिरयानी (Veg Biryani Recipe) बनकर तैयार है।

Biryani Recipe

घर पर लजीज हैदराबादी वेज बिरयानी बनाने के लिए आपको करीब एक घंटे का समय लगेगा। फॉलो करें ये स्टेप्स, हम यहां 3 लोगों के हिसाब से बिरयानी बना रहे हैं -

सामग्री

एक और एक आधा कप बासमति चावल

तेजपत्ता

दालचीनी

दो तीन लौंग

एक इलायची

नमक

पसंद की सब्जियां जैसे आलू, मटर, गाजर आदि

पनीर के टुकड़े

जीरा

तेल

बारीक कटा प्याज

अदरक हरी मिर्च का पेस्ट

हल्दी पाउडर

लाल मिर्च पाउडर

गरम मसाला

शक्कर

धनिया घी

दही

वेज बिरयानी बनाने की रेसिपी

  • लजीज बिरयानी बनाने के लिए आपको सबसे पहले चावल पकाने होंगे। चावल को आपको हल्का सा धोकर एक और एक आधे कप पानी, तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग, इलायची, नमक को मिलाकर एक नॉन स्टिक पैन में धीमी आंच पर कुछ देर के लिए पकने देना है। ताकि चावल अच्छी तरह से थोड़े नरम हो जाएं।
  • फिर आपको चावल का पानी छान लेना है और चावल को कुछ देर के लिए अलग रख देना है।
  • फिर वेजिटेबल ग्रेवी बनाने के लिए आपको एक कढाई में तेल गर्म करना है और जीरा डालकर थोड़ी देर चला लेना है।
  • फिर एक बार जब जीरा थोड़ा चटकने लग जाए, तब कढाई में प्याज डालकर उन्हें हल्के सुनहरा होने तक भुन लें।
  • प्याज पकने के बाद कढाई में अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट जाएगा, उसी के साथ आपको हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला भी ड़ालना होगा।
  • अब मसाला थोड़ा तैयार हो जाए उसके बाद आपको आलू, पनीर समेत बाकि पसंद की सब्जियां कढाई में एड करनी होगी। साथ ही साथ आपको दूध और नमक भी डालना होगा और अब मध्यम आंच पर करीब 2-3 मिनट के लिए चला लेना होगा।
  • सारी सब्जियां पक जाएं उसके बाद आपको गैस बंद कर देना है।
  • अब एक हांडी लीजिए और उसमें तैयार चावल की परत अच्छे से फैला दें।
  • फिर एक परत के ऊपर तैयार किया गया मसाला ग्रेवी डाल दें और अच्छे से उसे भी फैला दें।
  • फिर ग्रेवी के ऊपर चावल की दूसरी परत फैला लें और उसपर घी ड़ालकर बढ़िया तरीके से ढंक दें।
  • हांडी को आप किसी नॉन स्टिक तवे पर रखकर, धीमी आंच पर कम से कम 25-30 मिनट के लिए जरूर पकाएं।

और बस आपकी लजीज वेज बिरयानी बनकर तैयार है, आप इसे दही, चटनी और प्याज संग सर्व कर बहुत आनंद ले सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article