लाइफस्टाइल

Happy Parent's Day 2023 Hindi Shayari, Wishes: धरती पर रूप माता-पिता का... आज पेरेंट्स डे पर मम्मी-पापा को ये विशेज भेजकर दिल से दें बधाई

Happy Parent's Day 2023 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: किसी ने सच ही कहा है कि इस धरती पर रूप मां-बाप का उस विधाता की पहचान है। आज पेरेंट्स डे पर उन्हीं देवरूपों को धन्यवाद देकर अपने प्यार और आदर का नमूना पेश करना है।

Image

Happy parent's day 2023 wishes shayari in hindi

Happy Parent's Day 2023 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: अजीज भी वो हैं, नसीब भी वो हैं.. दुनिया की भीड़ में करीब भी बस वो ही हैं.. बेशक किसी ने सच ही कहा है कि इस धरती पर रूप मां-बाप का उस विधाता की पहचान है। वो मां जिसने अपना पेट काटकर अपने बच्चों का पेट भरा और वो पिता जिसने खून-पसीना बहाकर बच्चों का जीवन खुशियों (Happy Parent's Day) से भर डाला। आज उन्हीं देवरूपों को धन्यवाद देकर अपने प्यार और आदर का नमूना पेश करना है। तो इस पेरेंट्स डे (Happy Parent's Day 2023) फोन पर ही अपने मम्मी-पापा को भेज दें ये प्यार भरी शायरियां, कोट्स, मेसेज और विशेज, जिन्हें पढ़ उनका चेहरा आनंदित और मन प्रफुल्लित हो जाएगा।

Happy Parents Day 2023 Shayari wishes quotes in hindi

- ये तो सच है के भगवान है, धरती पर रूप मां-बाप का..

हां उस विधाता की पहचान है...

- मिलने को इस जिंदगी में हजारो लोग मिल जाते हैं..

लेकिन जो हजारों गलतियां चेहरे पर मुस्कान रख माफ कर दें.. वैसे मां-बाप कभी दुबारा नहीं मिलते हैं...

Happy parents day shayari

Happy parents day shayari

- मां धरती पिता आकाश है,

मां संगीत तो पिता साज है।

जीवन में सब कुछ बस इन्ही से है,

यही दोनों तो हैं जो मेरे दिल से सरताज है..

- बाजार में बड़ी आसानी से मिल जाता है सब कुछ,

लेकिन बस नहीं मिलती तो मां के आंचल जैसी जन्नत और पिता की गोद जैसा साया..

Happy parents day 2023

Happy parents day 2023

Parents day hindi messages, wishes

- नींद अपनी भुला कर सुलाया हमको,

आंसू अपने गिरा कर हंसाया हमको।

दर्द कभी न देना उन हस्तियों को,

ऊपर वाले ने बड़े प्यार से बनाया मां-बाप जिनको।

Parents day wishes, quotes

Parents day wishes, quotes

- हमें छांव में रखा,

खुद वो दिन भर धूप में जलते हैं।

हमने देखा है जन्नत से उतरें उन फरिश्तों को,

अपने मां-बाप के रूप में..

- अजीज भी वो हैं, नसीब भी वो हैं..

दुनिया की भीड़ में करीब भी बस वो ही हैं

Parents day quotes messages

Parents day quotes messages

- भूलना नहीं पिता का प्यार,

न ही तुम भूलना अपनी मां का दुलार..

जिसने तुम्हें जीवन दिया,

सदा ही करना तुम उनसे सत्कार

बेशक इन शायरियों और कोट्स मेसेज को पढ़कर आपके मां-बाप के चेहरों पर चमक आ जाएगी।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article