लाइफस्टाइल

Vat Savitri 2024 Mehndi Designs: वट सावित्री के दिन हाथों पर रचाएं पिया के नाम की मेहंदी, इन मेहंदी डिजाइन्स से खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

Vat Savitri 2024 Mehndi Designs: वट सावित्री (Vat Savitri kaise Manate hain) व्रत इस साल 6 जून को सेलिब्रेट किया जा रहा है। ये दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास है। इस दिन सुहागिनें अपने हाथों में पतिदेव के नाम की मेहंदी (Vat Savitri vrat Katha hindi) लगाती हैं। इसलिए हम खास आपके लिए मेहंदी के कुछ खास डिजाइंस की तस्वीरें लेकर आए हैं।

Image

Vat Savitri 2024 Mehndi Designs: वट सावित्री के दिन हाथों पर रचाएं पिया के नाम की मेहंदी, इन मेहंदी डिजाइन्स से खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

Vat Savitri 2024 Mehndi Designs: वट सावित्री का व्रत (Vat Savitri Vrat) सुहागिनों के लिए बेहद खास है। इस दिन देशभर की सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। कहते हैं कि इसी दिन सावित्री अपनी भक्ति और आस्था की शक्ति से यमराज के मुख से अपने पति की जान बचाकर लाई थीं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन अगर शादीशुदा महिला व्रत करती है तो उनके पति को लंबी आयु और सलामती का आशीर्वाद मिलता है। बता दें कि हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि के दिन ही वट सावित्री (Vat Savitri Images) का व्रत किया जाता है। इस साल गुरुवार, 6 जून को इसे सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस दिन पूजा-पाठ के साथ सुहागिनों का श्रृंगार भी खास होता है। वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Shubhkamna) करने वाली महिलाएं अपने हाथों में पति के नाम की मेहंदी (Mehndi For Vat Savitri) रचाती हैं। अगर आप भी इस वट सावित्री का व्रत रखने वाली हैं और मेहंदी के खूबसूरत डिजाइंस ढूंढ रही हैं तो आपकी तलाश यहां खत्म होती है। यहां देखें मेहंदी के सबसे बेस्ट डिजाइंस-

1) फुल फिंगर-बेल डिजाइन

वट सावित्री के व्रत से एक दिन पहले कई महिलाएं अपने हाथों पर सुंदर मेहंदी लगवाती हैं। अगर आप बिल्कुल भरी-भरी या बिल्कुल ही हल्की मेहंदी नहीं लगाना चाहती हैं, तो इस तरह फुल फिंगर डिजाइन और हाथ पर बेल बनवा सकती हैं।

Full Finger Simple Mehndi Designs Photo

Full Finger Simple Mehndi Designs Photo

2) जियोमीट्रिक मेहंदी डिजाइन

बेल मेहंदी डिजाइन सबसे आसान और खूबसूरत। अगर आपके पास समय नहीं, तो आप फ्रंट और बैक हैंड पर खूबसूरत सा बेल बनवा लें। इनमें आप अलग-अलग तरह के डिजाइन्स ट्राय कर सकती हैं। फूल-पत्ती से लेकर जियोमीट्रिक, मंडला और कैरी डिजाइंस सबसे ज्यादा पॉप्युलर हैं।

Beautiful Mehndi Designs For Vat Savitri Puja

Beautiful Mehndi Designs For Vat Savitri Puja

3) ब्राइडल डिजाइन

अगर आप शादी के बाद पहली बार वट सावित्री का व्रत रखने वाली हैं, तो इस डिजाइन को कॉपी कर सकती हैं। ये आपके हाथों को खूबसूरत बना देगा। आप ऐसा या इससे मिलता-जुलता डिजाइन पैरों पर भी बनवा सकती हैं।

Mehndi Designs For Newly Wed Bride

Mehndi Designs For Newly Wed Bride

4) जाल मेहंदी डिजाइन

जाल मेहंदी डिजाइन, जो बैक हैंड पर तो बहुत ही खूबसूरत लगती है। ये ट्रेंड ब्राइडल लुक में ज्यादा देखने को मिल रहा है लेकिन तीज-त्योहार के मौके पर भी इस यूनिक डिजाइन से आप अपने हाथों को सजा सकती हैं।

Net Henna Designs

Net Henna Designs

5) अलग-अलग डिजाइंस

कई महिलाएं दोनों हाथों पर अलग-अलग मेहंदी डिजाइन बनवाती हैं, लेकिन अगर आप सेम-टू-सेम डिजाइन रखना चाहती हैं, तो इस तस्वीर में दिखाए गए मेहंदी डिजाइन को बनवाएं।

Vat Savitri Special Full Hand Mehndi Designs

Vat Savitri Special Full Hand Mehndi Designs

6) यूनिक डिजाइंस

इस तरह का मेहंदी डिजाइन आपके हाथों पर यकीनन चार चांद लगा देगा। वट सावित्री व्रत के लिए आप इसे ही कॉपी करें।

Easy Mehndi Designs For Vat Savitri Vrat 2024

Easy Mehndi Designs For Vat Savitri Vrat 2024

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article